कोटद्वार: भाजपा नेता मो. इमरान बने ज़िला उधोग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के उपाध्यक्ष,,,।

कोटद्वार: भाजपा नेता मो. इमरान बने ज़िला उधोग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के उपाध्यक्ष,,,।
Spread the love

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल *** जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल पौड़ी की कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया गया है। जिसमें पौड़ी निवासी देवेंद्र रावत और कोटद्वार निवासी मो. इमरान को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है, बताते चले कि मो. इमरान भाजपा के वरिष्ट नेता स्व० हाजी मो.यासीन के पुत्र है जो कि पूर्व में सभासद और वर्तमान में भाजपा के सक्रिय नेता है।

जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल पौड़ी के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल और महामंत्री लाजपत राय भाटिया ने बताया कि प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की संस्तुति पर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है।

इसमें लैंसडौन निवासी अशोक जौहरी, कोटद्वार निवासी पाणिनी बौठियाल, दिनेश अग्रवाल को सहसचिव, झंडीचौड़ निवासी सुमन कुमार, सतपुली निवासी मनीष कुकशाल, पाबौ निवासी गुलाब सिंह बिष्ट को जिला संगठन मंत्री बनाया गया है। कोटद्वार निवासी जितेंद्र कैंथोला को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के मनोनयन से पौड़ी व्यापार मंडल को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन मजबूत होगा।

K3 India

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *