किराएदार बनकर रिश्तेदारों ने किया विधवा महिला से दुष्कर्म,,,।

किराएदार बनकर रिश्तेदारों ने किया विधवा महिला से दुष्कर्म,,,।
Spread the love

बदायूं/उत्तर प्रदेश *** विधवा महिला के साथ उसके चचेरे जेठ और एक अन्य रिश्तेदार ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। महिला कोर्ट की शरण में गई।

कोर्ट के आदेश के बाद दोनों आरोपितों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म की धारा में अभियोग लिखा गया। लेकिन अब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई। महिला का आरोप है कि विवेचक उसके बयान तक दर्ज नहीं करा रहा है।

आरोपित पुलिस से मिलीभगत कर उसके घर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ला निवासी महिला ने न्यायालय में याचिका दायर करते हुए बताया था कि उनके पति की मृत्यु बीते फरवरी 2023 में हो गई थी। उनका एक बेटा है जो मानसिक रूप से कमजोर है। वह अपने बेटे के साथ घर पर ही रहती हैं। आरोप है कि उनके ससुर के कहने पर उन्होंने अपनी भतीजी के पति को घर में किराए पर रख लिया था। उसके रिश्तेदार किराएदार के पास उनके चचेरे जेठ का आना जाना था।

बताया कि उन्होंने कुछ दिन बाद देखा कि वह दोनों उन पर गलत नजर रखते हैं। इसके चलते उन्होंने रिश्तेदार से कहा कि वह कहीं और जाकर रहो, इस पर रिश्तेदार ने और व चचेरे जेठ नाराज हो गए। धमकी देते हुए कहा कि वह घर नहीं छोड़ेंगे बल्कि वह अपने बच्चे के साथ घर से बाहर जाएगी।

आरोप है कि 31 दिसंबर 2023 की रात वह अपने बच्चे के साथ कमरे में सो रही थी। इसी बीच दोनों उनके कमरे में घुस आए। तमंचा दिखाते हुए धमकाया। शोर मचाने पर बच्चे को गोली से मारने की धमकी दी। इससे वह डर गई। इसके बाद उन दोनों ने उसके साथ गलत काम किया।

बताया कि इसी बीच किसी राहगीर ने उनके चीखने की आवाज सुन ली और वह लोग आ गए। इस पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। अगले दिन उसने थाने जाकर शिकायत की थी, लेकिन तब कोई सुनवाई नहीं हुई। अब न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, धमकाने आदि धाराओं में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला का आरोप है कि आरोपितों ने पुलिस से साठगांठ कर ली है। इसके चलते ही उनकी गिरफ्तारी नहीं हो रही है। विवेचक बार बार बयान दर्ज कराने के लिए बुलाते हैं, लेकिन खुद कोर्ट नहीं जाते। बताया कि आरोपित उनका घर कब्जाने की कोशिश कर रहे हैं। कोतवाली इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है। जल्द ही बयान दर्ज कराने के साथ ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।

K3 India

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *