तल्ला बनास में नेचर केयर सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे हिमाचल राज्यपाल,कौड़िया किमसार मार्ग की स्थिति देख राज्यपाल ने जताई चिंता,,,
यमकेश्वर/पौड़ी गढ़वाल*** यमकेश्वर ब्लॉक के डांडामंडल क्षेत्र के ग्राम तल्ला बनास में जगत गुरुत्वम सेवा समिति ट्रस्ट (पब्लिक चैरेटेबल ट्रस्ट) के नेचर केयर सेंटर का हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला व ट्रस्ट के मुख्य संचालक घनश्याम लूथरा ने उद्घाटन किया।
ट्रस्ट के मुख्य संचालक घनश्याम लूथरा ने ट्रस्ट के उदेश्यों पर बोलते हुए कहा कि नेचर केयर सेन्टर में क्षेत्रवासियों का उपचार प्राकृतिक विधानों से बिल्कुल निशुल्क किया जाना है, उन्होंने कहा कि जगत गुरु कृपालु महाराज जी का यही सपना था कि वह लोगों को ऐलोपैथिक व महंगे इलाज से कैसे मुक्त करे, आज उनका सपना साकार होता नजर आ रहा है। जनसभा में कई डाक्टरों ने अपने अपने सुझाव दिये, इस मोके पर क्षेत्रीय विधायक रेनु बिष्ट ने भी अपने संबोधन में इसके प्रचार प्रसार करने व इसका लाभ लेने की अपील की।
कोड़िया- किमसार मार्ग के सम्बन्ध में राज्यपाल महोदय ने इसके न बनने पर चिंता जताई, व आश्वासन दिया कि मैं भी इस सम्बन्ध में उत्तराखण्ड के मुख्यमन्त्री व लो.नि. विभाग व वन विभाग से इसे बनाने का अनुरोध करूंगा। पहली बार कोई राज्यपाल सड़क मार्ग से यहां तक आया, तभी उन्होंने सड़क की दमनीय स्थिति पर चिंता जताई। इस मौके पर सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा बचन बिष्ट प्रधान- मल्ला बनास, विनोद सिंह पूर्व प्रधान को मंच पर सम्मानित किया, इस मौके पर ट्रस्ट के पदाधिकारी व नेचर केयर सेन्टर के सहायक प्रबन्धक, अनिल तिवारी सहित, थाना अध्यक्ष यमकेश्वर उमेश कुमार, राजस्व उपनिरीक मनीष सजवाण कानूनगो चित्र सिह रावत, अधिशाषी अभियन्ता डी. पी. सिंह (लो. नि. वि) सहायक अभियन्ता विद्युत अनिल अरोड़ा, जेई . आर. एस. चौहान, रेजर पार्क एन. एस. कोठियाल, प्रकाश सिंह अमरदीप सहित सैकड़ो ग्रामीण थे. कार्यक्रम का संचालन डॉ पुष्पा (नेचर केयर सेन्टर) ने किया।