यमकेश्वर: तो अब निर्दलीय मैदान में उतरेंगे महेन्द्र राणा,,,।

यमकेश्वर: तो अब निर्दलीय मैदान में उतरेंगे महेन्द्र राणा,,,।
Spread the love

यम्केश्वर गढ़वाल *** कांग्रेस हाई कमान द्वारा टिकट नहीं दिए जाने से नाराज महेन्द्र सिंह राणा ने भी बगावती तेवर दिखाते हुए यमकेश्वर विधान सभा सीट से निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने का मन बना चुके हैं। राणा के इस फैसले से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आने लगी हैं। यमकेश्वर विधान सभा सीट पर भाजपा का ही वर्चस्व रहा है। पौड़ी जिले में यमकेश्वर की यह सीट पाने के लिए कांग्रेस हमेशा ऐड़ी चोटी का जोर लगाती आई है। राणा के निर्दलीय चुनाव लड़ने की खबर से कांग्रेस खेमे में हलचल मचनी शुरू हो गयी है। यदि राणा इस सीट पर बतौर निर्दलीय प्रत्याशी ताल ठोकते है तो सीधे सीधे कांग्रेस के प्रत्याशी शैलेन्द्र सिंह रावत के लिए नुकसानदायक ही सबित होंगे। राणा लगातार दो बार कल्जीखाल के ब्लाक प्रमुख रह चुके हैं। वर्तमान में वह द्वारीखाल के ब्लाक प्रमुख पद पर आसीन हैं। महेन्द्र सिंह राणा द्वारा क्षेत्र में की गयी समाजसेवा व विकास कार्यों के चलते उन्हें काफी जनसमर्थन प्राप्त है।

K3 India

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *