यमकेश्वर: द्वारीखाल में महेंद्र राणा के जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने शिरकत की,,,।(Video)

यमकेश्वर: द्वारीखाल में महेंद्र राणा के जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने शिरकत की,,,।(Video)
Spread the love

द्वारीखाल/यमकेश्वर *** 2022 चुनाव के नजदीक आते ही जहा एक ओर सत्ता धारी पार्टी के दमदार प्रतिनिधि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कुछ दिन पूर्व ही शक्ति प्रदर्शन दिखा चुके है, ऐसे में दूसरी ओर यमकेश्वर विधानसभा से कर रहे दावेदारी महेंद्र सिंह राणा ने भी कोई कसर नही छोडी़ जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन में मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह नजर आये। प्रीतम के यमकेश्वर पहुचते ही कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं भव्य स्वागत किया,,,

Video – द्वारीखाल यमकेश्वर में महेंद्र राणा का जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन


वही कांग्रेस पार्टी के नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने द्वारीखाल सभा में अपार भीड़ देखकर गदगद होकर कहा कि जिस प्रकार द्वारीखाल ब्लॉक में महेंद्र सिंह राणा ने विकास की गंगा बहाई है उसकी प्रकार 2022 में विजय होते ही यमकेश्वर विधानसभा का चौमुखी विकास करेंगे। राज्य के अंदर 2022 का चुनाव सामने है ओर 2022 में उत्तराखंड की जनता ने मन बना लिए है, कांग्रेस पार्टी विजय होते ही उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त करेगी।

कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रीतम सिंह (नेता प्रतिपक्ष, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी, व पूर्व गृह मंत्री, उत्तराखंड सरकार), रंजीत सिंह रावत (उत्तराखंड कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष, पूर्व विधायक एवं पूर्व औधोगिक सलाहकार ) मनीष खंडूरी ( पूर्व लोकसभा प्रत्याशी व आई0 टी0 प्रभारी कांग्रेस पार्टी उत्तराखण्ड) इत्यादि गणमान्य लोगो ने कार्यक्रम में शिरकत की,,,।

K3 India

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *