कोटद्वार कांग्रेस जनों ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद को याद किया,,,।

कोटद्वार कांग्रेस जनों ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद को याद किया,,,।
Spread the love

कोटद्वार गढ़वाल ***आज 29 अगस्त 2022 को देश के राष्ट्रीय खेल ‘हाकी’ खेल के महान खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद के जन्मदिन, राष्ट्रीय खेल दिवस पर कोटद्वार जिला कांग्रेस जनों ने एक सादे कार्यक्रम में उन्हें याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।


इस अवसर पर बक्ताओं ने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने विश्वकप, ओलम्पिक खेलों, एशियाई खेलों और बिश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं में देश को अनेकानेक स्वर्णिम सफलता दिलवाई, इसी लिए देश की तत्कालीन सरकारों ने उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था और आज पूरे देश मे राष्ट्रीय खेल दिवस पर होनहार खिलाडियों को प्रोत्साहन स्वरूप कार्यक्रम चलाए जाते हैं।


इस अवसर पर बॉक्सिंग में प्रदेश स्तर पर स्वर्णिम सफलता अर्जित करने वाले और राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित GIC कोटद्वार के छात्र दिब्यांशु सिंह बिष्ट को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रेक शूट प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही GIC कोटद्वार के ही खेल शिक्षक श्री विनोद पंत को उनकी खेलो के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान प्रदान करने के लिए प्रशस्ति पत्र एवं साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डा0 चन्द्रमोहन खर्कवाल, पूर्व राज्य मंत्री विजयनारायन सिंह, दलीप सिंह रावत ( जिलाध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ ) बृज मोहन सिंह नेगी ( जिलाध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ ) नत्थू सिंह अधिकारी ( संयोजक- स्नेह, कोटड़ीडाग ) महेन्द्रपाल सिंह रावत ( अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ ) महाबीर सिंह रावत ( जिलाउपाध्यक्ष ) गणेश नेगी ( सोसल मिडिया ) राजेन्द्र सिंह गुसाईं ( बि0 स0 अध्यक्ष सोसल मीडिया ) धर्मेंद्र सिंह रावत ‘बन्टी’ ( जिलामंत्री ) जितेन्द्र भाटिया, बलबीर सिंह रावत, विनोद नेगी ( जिला मंत्री ) संदीप सिंह रावत, कृपाल सिंह नेगी आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।

K3 India

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *