राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज पैडुल में अर्न्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस धूमधाम से मनाया गया,,,।
पौड़ी गढ़वाल *** महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान में राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज पैडुल में अर्न्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड परिधान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अनुष्का प्रथम, नन्दनी द्वितीय व सुहानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में 05 साल तक बालिकाओं का कन्या पूजन भी किया गया, साथ ही विद्यालय की छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली भी प्रतिभाग किया गया। प्राधानाध्यापिका सुधा रचाल ने कहा कि आज के दौर में बालिकाएं बालकों से काफी आगे हैं। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को हर क्षेत्र में हिस्सा लेना चाहिए, जिससे वह अपना हुनर दिखा सकेंगे। बाल विकास विभाग द्वारा इन्सपायर अवार्ड विजेता प्रिंसी रावत तथा प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पिंकी नेगी, अमृता रावत, प्रज्ञा नैथानी सहित छात्राएं उपस्थित थे।