गिरोह बनाकर रू0.25 लाख की बी.टी.एस. डिवाइस व कॉपर केबल चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह पर बड़ी कार्यवाही,,,।

वर्ष- 2022 में जनपद पौडी गढ़वाल के लैन्सडाउन, पाबौ (कोतवाली पौड़ी) तथा जनपद चमोली के थराली क्षेत्र में लगे मोबाईल टावर से बी.टी.एस. डिवाइस व कॉपर केबल चोरी की घटनायें घटित होने पर चोरी करने वाले शातिर गिरोह को जनपद की लैन्सडाउन पुलिस ने दिनांक 12.09.2022 को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद होने पर अभियुक्तों को जेल भेजा गया था। उक्त गिरोह द्वारा बी.टी.एस. डिवाइस व कॉपर केबल की लगातार चोरी के अपराधों में संलिप्त रहकर अवैध धन अर्जित किया जा रहा था। अभियुक्तों की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढवाल श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा उक्त मामले में तत्परता दिखाते हुये सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक को अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में अभियुक्तों गैंग लीडर अरविन्द सिंह, गैंग सदस्य कान्ता प्रसाद, अजय कुमार एवं विजय पाल सिंह के विरुद्ध धारा-2/3 उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम-1986 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों द्वारा चोरी किये गये समान बी.टी.एस. डिवाइस की कीमत लगभग रू0 25,00,000/- है। वर्तमान में अभियोग की विवेचना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला विनोद सिंह गुँसाई द्वारा सम्पादित की जा रही है। गैंग बनाकर आपराधिक कृत्य करने वाले अपराधियों के विरूद्ध जनपद में कड़ी कार्यवाही लगातार जारी है।
अभियुक्तों का नाम पताः-
• गैंगलीडर- अरविन्द सिंह पुत्र दलीप सिंह, निवासी- जिया नंगला शीशगढ, थाना- शीशगढ, जनपद बरेली, उ0प्र0
• गैंग सदस्य- कांता प्रसाद पुत्र दलीप सिंह, निवासी उपरोक्त
• गैंग सदस्य- अजय कुमार पुत्र रमेश चन्द, निवासी उपरोक्त
• गैंग सदस्य- विजय पाल पुत्र राम सिंह, निवासी उपरोक्त
बरामद मालः-
• BTS Band device- 5 अदद कीमत लगभग रू0 25 लाख
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास
• मु0अ0सं0 10/2022 धारा 379/411/34/ 120 (बी) भादवि, थाना लैंसडाउन, पौडी गढवाल
• मु0अ0सं0 29/2022 धारा 379/411/34/ 120 (बी) भादवि, थाना पौडी, पौडी गढवाल
• मु0अ0सं0 27/2022 धारा 379/411/34/ 120 (बी) भादवि, थाना थराली, जनपद चमोली
• मु0अ0सं0 54/2022 धारा 25 आर्म्स एक्ट, थाना भीमताल, जनपद नैनीताल
• मु0अ0सं0 11/2022 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना लैन्सडाउन, पौडी गढवाल