पौड़ी से चुनाव ड्यूटी से लौट रही कार हुई दुर्घटनाग्रस्त तीन घायल, यमकेश्वर क्षेत्र. के जनता इंटर कॉलेज बुधौली के प्रधानाचार्य की धटनास्थल पर ही मौत,,,।

पौड़ी से चुनाव ड्यूटी से लौट रही कार हुई दुर्घटनाग्रस्त तीन घायल, यमकेश्वर क्षेत्र. के जनता इंटर कॉलेज बुधौली के प्रधानाचार्य की धटनास्थल पर ही मौत,,,।
Spread the love

यमकेश्वर/पौड़ी गढ़वाल। आज प्रातः सुबह 7 बजे देवप्रयाग पौड़ी मोटर मार्ग पर एक कार 200 मीटर गहरे खाई में गिर गई,जिसमें 4 व्यक्ति सवार थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाड़ी विधानसभा चुनाव ड्यूटी संपादित कर घर वापस लौट रहे शिक्षक और कर्मचारीगण थे। राजस्व उपनिरीक्षक पट्टी बनगढस्यूं की रिपोर्ट के अनुसार गाड़ी बेहद गहराई में गिरी थी,जिसके कारण उन्हें वहां से निकालने और बचाव में समय लगा। रिपोर्ट के अनुसार,उन्हें 108 एंबुलेंस से तत्काल जिला चिकित्सालय पौड़ी भेजा गया। धटनास्थल पर ही प्रधानाचार्य श्री रणबीर सिंह नेगी की मौत हो गई,जबकि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को तुरंत पौड़ी चिकित्सालय से देहरादून रेफर किया गया है।

घायल व्यक्तियों के नाम

  1. जय सिंह रावत, पुत्र रणजीत सिंह उम्र 54 वर्ष, सुमन विहार, बापूग्राम ़ऋषिकेश।
  2. सुरेन्द्र सिंह रावत, पुत्र भोला राम, उम्र 54 निवासी हाथीबड़कला देहरादून।
  3. नरेंद्रगुंसाई, पुत्र आनंद सिंह उम्र 45 निवासी विकासनगर देहरादून।
    मृतक व्यक्ति
  4. रणवीर सिंह नेगी, पुत्र. त्रिलोंक सिंह, उम्र 50 साल, निवासी भानियावाला देहरादून।

बता दें कि रणबीर सिंह नेगी जी,वर्तमान में जनता इंटर कॉलेज बुधौली में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात थे और अपने विनोद प्रिय शांत स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके असायमिक निधन से क्षेत्रवासियों में शोक की लहर है ।

K3 India

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *