नशा मुक्ति केंद्र से लड़कियों के बाद अब भागे नाबालिग सहित 12 लड़के, हड़कंप,,,।

नशा मुक्ति केंद्र से लड़कियों के बाद अब भागे नाबालिग सहित 12 लड़के, हड़कंप,,,।
Spread the love

देहरादून उत्तराखंड *** प्रदेश की राजधानी देहरादून में गत दिनों पांच जुलाई को क्लेमेंटाउन क्षेत्र के एक नशा मुक्ति केंद्र से चार लड़कियों के भागने की और बाद में उनसे नशा केंद्र संचालक द्वारा दुष्कर्म किए जाने की सनसनीखेज घटना हुई थी। अब महानगर के बसंत विहार इलाके में चल रहे एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक नाबालिग सहित 12 लड़कों के रात्रि में खिड़की तोड़ कर फरार होने की घटना हुई है। गनीमत है कि इनमें से चार लड़के यहां से भाग कर अपने अपने घर पहुंच गए, जबकि अन्य आठ युवकों की तलाश की जा रही है। अब देखना होगा कि यहां से भी लड़कों के इस तरह भागने के पीछे किन कारणों का खुलासा होता है,,,


वसंत विहार थाने के प्रभारी देवेंद्र चौहान के अनुसार यहां के इंजीनिर्यस एन्कलेव फेस-2 स्थित जीवन परिवर्तन नशा मुक्ति केंद्र में नशा छुड़वाने के लिए भर्ती 12 लड़के रविवार शाम को केंद्र के एक कमरे की खिड़की तोड़ कर फरार हो गए। घटना के बाद केंद्र में हड़कंप मच गया। केंद्र के संचालक ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस ने फरार हुए सभी युवकों के दस्तावेज मांगे और उनके घर पर संपर्क किया गया, पुलिस को जानकारी मिली कि देर रात तक चार युवक अपने घर सुरक्षित पहुंच गए। इससे पुलिस ने राहत की सांस ली लेकिन बाकी आठ अभी भी पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ युवकों ने इससे पहले भी केंद्र से भागने का प्रयास किया था, तब उन्होंने खिड़की की ग्रिल पर लगी के पेंचों को खोल लिया था लेकिन तब केंद्र संचालक को ऐन वक्त पर उनकी योजना की भनक लग गई थी। लेकिन इस बार उन्होंने खिड़की तोड़ डाली,,,।

K3 India

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *