कांग्रेस ने दिखा दिया रिएक्शन, अब दिखेगा किशोर का एक्शन, किशोर उपाध्याय की कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से छुट्टी,,,।

कांग्रेस ने दिखा दिया रिएक्शन, अब दिखेगा किशोर का एक्शन, किशोर उपाध्याय की कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से छुट्टी,,,।
Spread the love

देहरादून उत्तराखंड *** चुनाव से पहले कांग्रेस ने बुधवार को उत्तराखंड इकाई के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की पार्टी के सभी पदों से छुट्टी कर दी। कांग्रेस को उपाध्याय का भाजपा के साथ मेलजोल बढ़ाने का मिलन रास नहीं आया और आज पार्टी ने यह बड़ा निर्णय लेकर उन्हें पार्टी के सभी पदों से हटा दिया. उत्तराखंड के पार्टी प्रभारी देवेंद्र यादव द्वारा इस संबंध में उपाध्याय को लिखे पत्र में कहा गया है कि उन्हें भाजपा तथा अन्य राजनीतिक दलों के साथ मेलजोल बढ़ाने और भाजपा के कुशासन एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी की लड़ाई को कमजोर करने के प्रयास के मद्देनजर पार्टी के सभी पदों से हटाया जा रहा है.
पार्टी का उपाध्याय पर आरोप है कि वे व्यक्तिगत रूप से दी गई कई चेतावनियों को नजरअंदाज करने तथा पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता जारी रखे हुए थे. टिहरी विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे उपाध्याय 2014 से 2017 तक पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष थे.
नारायण दत्त तिवारी के नेतृत्व में प्रदेश की पहली निर्वाचित सरकार में मंत्री रहे उपाध्याय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उत्तराखंड चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से इस माह की शुरुआत में मुलाकात की थी, जिसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें शुरू हो गई थीं. हालांकि, उपाध्याय ने कहा था कि भाजपा नेता से उनकी मुलाकात राज्य के हितों के मसलों पर सामान्य मेलजोल था।
उत्तराखंड में जल, जमीन और जंगल के मुद्दों पर खास आवाज बुलंद करने वाले किशोर उपाध्याय जी का अगला कदम क्या होगा, अब इस पर सभी की निगाहें लगी हैं।

K3 India

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *