नगर निगम कोटद्वार में व्यापारियों पर टैक्स थोपे जाने पर भड़के कांग्रेसी,,,।

नगर निगम कोटद्वार में व्यापारियों पर टैक्स थोपे जाने पर भड़के कांग्रेसी,,,।
Spread the love

कोटद्वार गढ़वाल *** कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के व्यापारियों पर व्यावसायिक टैक्स थोपने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए क्षेत्रीय विधायक व वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि टैक्स प्रदेश सरकार की ओर से थोपा गया है। इसमें नगर निगम की कोई भूमिका नहीं है। सरकार नगर निगम के आयुक्त पर टैक्स वसूली के लिए नोटिस भेजने का दबाव बना रही है। कहा कि नगर निगम बनाते हुए

तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अगले दस वर्षों तक कोई टैक्स न लगाने की घोषणा की है। इसके बाद भी टैक्स वसूली का नोटिस दिया जा रहा है। पुतला फूंकने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष गीता नेगी, पूर्व प्रमुख सुरेश असवाल, कृष्णा बहुगुणा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमितराज सिंह, विधानसभा इकाई अध्यक्ष विजय रावत, नसीम अहमद, श्याम सुंदर अग्रवाल आदि शामिल थे।

K3 India

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *