सीएम पुष्कर धामी ने जोशीमठ का बदला नाम , हुआ ज्योर्तिमठ,,,।

सीएम पुष्कर धामी ने जोशीमठ का बदला नाम , हुआ ज्योर्तिमठ,,,।
Spread the love

चमोली/उत्तराखंड*** मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को चमोली जिले के नन्दानगर ( पूर्व नाम: घाट ) में आयोजित भाजपा विजय संकल्प रैली में कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस मौके पर सीएम ने जोशीमठ का नाम अब ज्योर्तिमठ करने की घोषणा की। सीएम ने थराली के पूर्व विधायक मगन लाल शाह के नाम से थराली पंती महाविद्यालय की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाषण की शुरुआत पूर्व पीएम और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुये की। कहा आज उन वाजपेयी जयंती है जिन्होंने पीएम रहते हुये हमें उत्तराखंड दिया और आज पीएम मोदी के आत्मीय लगाव से उत्तराखंड को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य हो रहा है। धामी ने भाजपा की नन्दानगर में आयोजित भाजपा विजय संकल्प रैली में कहा कि मोदी के निर्देशन और राज्य के मुख्य सेवक के रूप में हमारा संकल्प है कि जब हम राज्य की स्थापना का 25 वां स्थापना दिवस मनायेंगे।
तो तब तक हमारा राज्य भारत के सबसे उत्तम और अग्रणी राज्य रहेगा। सीएम ने केन्द्र और राज्य सरकार को डब्बल इंजन की सरकार बताते हुये कहा कि डब्बल इंजन की सरकार प्रगति की ऊर्जा का पावर हाउस है।

धामी ने विजय संकल्प रैली में मौजूद राज्य के पूर्व सीएम व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत की तारीफ में खूब कसीदे कसे। उन्हें प्रेरक बताया। सभा और रैली में उपस्थित कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के कार्यों और विजन की प्रशंसा करते हुये सीएम ने कहा कि पीएम के नेतृत्व की केन्द्र सरकार में ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेल मार्ग का जो कार्य प्रगति पर है।
इस रेल मार्ग की योजना की सबसे पहले पहल सतपाल महाराज ने की। सीएम धामी ने कहा मैंने पीएम मोदी से टनकपुर से बागेश्वर तक रेल मार्ग का अनुरोध किया था। इस पर शीघ्र कार्य शुरू हो जायेगा। सीएम भाजपा की विजय संकल्प रैली की जनसभा में कांग्रेस पर खूब बरसे। सीएम धामी ने क्षेत्रीय विधायक मुन्नी देवी शाह और बदरीनाथ के विधायक महेन्द्र भट्ट को हमेशा अपने क्षेत्र की जनता के हित विकास में कार्य करने वाला जागरूक प्रतिनिधि बताया।

कहा उत्तराखंड में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनना तय है। भाजपा विजय संकल्प रैली में काबीना मंत्री सतपाल महाराज, थराली की विधायक मुन्नी देवी शाह, बदरीनाथ के विधायक महेन्द्र भट्ट, भाजपा के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, नन्दानगर की ब्लाक प्रमुख भारती देवी, नन्दप्रयाग की नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव समेत भाजपा के सभी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

K3 India

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *