कोटद्वार: रोटरी क्लब की कार्यकारिणी का गठन किया गया, गुरूबचन सिंह अध्यक्ष व डी पी सिंह सचिव बनाये गये,,,।

कोटद्वार: रोटरी क्लब की कार्यकारिणी का गठन किया गया, गुरूबचन सिंह अध्यक्ष व डी पी सिंह सचिव बनाये गये,,,।
Spread the love

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल *** रोटरी क्लब कोटद्वार की एक बैठक मे वर्ष 2024-2025 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमे गुरूबचन सिंह अध्यक्ष व डी पी सिंह सचिव  बनाये गये । नई कार्यकारिणी ने 1 जुलाई 2024 को अपना कार्यकाल ग्रहण करेगी  ।                        जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल चन्द्र बंसल ने बताया कि वर्ष 2024 – 2025 की नई कार्यकारिणी मे अध्यक्ष गुरूबचन सिंह , उपाध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा गुप्ता, सचिव डी पी सिंह,उप सचिव विजय कुमार माहेश्वरी जूनियर, कोषाध्यक्ष सचिन गोयल, सार्जेंट आर्म्स बीना रावत , निदेशक क्लब सर्विस अनीत चावला , वोकेशनल सर्विस अनुराग अग्रवाल ,सामुदायिक सर्विस अनिल भोला , युथ सर्विस धनेश अग्रवाल व दीपक भाटिया , रोटरी फाउंडेशन सर्विस कमल गुप्ता , वाटर कर्न्सवेशन सर्विस दिनेश चन्द्रा , पब्लिक ईमेज सर्विस गोपाल बंसल, क्लब काउंसलर शरत चन्द्र गुप्ता, क्लब ट्रेनर वाई पी गिलरा, मेम्बरचिप डवलपमेंट सर्विस विपिन बक्शी व डिजीज प्रिवेंशन एण्ड ट्रीटमेंट सर्विस संजीव अग्रवाल बनाये गये । वर्ष 2024-2025 के लिये मण्डल 3100 की मण्डलाध्यक्ष दीपा खन्ना होगी।       
   इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष गुरूबचन सिंह व सचिव डी पी सिंह ने क्लब के सभी सदस्यो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष स्वास्थ्य शिविर, पर्यावरण, सड़क सुरक्षा सम्बंधित कार्य किये जायेगे तथा समाज मे ठोस कार्य करते हुए रोटरी के उद्देश्यो को जनमानस मे उतारने का हर संभव प्रयास किया जायेगा ।    

K3 India

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *