कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने युवाओं के हितों पर कुठाराघात करने वाली भाजपा सरकार का पुतला दहन किया,,,।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने युवाओं के हितों पर कुठाराघात करने वाली भाजपा सरकार का पुतला दहन किया,,,।
Spread the love

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल *** अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी AICC के आह्वान एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के निर्देश पर ‘नीट’ NEET एवं ‘नेट’ पेपर लीक मामलों पर अभीतक केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा प्रभावी कार्यवाही न किए जाने पर केंद्र की स्पष्ट भूमिका के बिरोध में कोटद्वार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व कांग्रेसियों ने कांग्रेस कार्यालय मालवीय उद्यान से तहसील चौक पहुंचकर देश के होनहार युवाओं के हितों पर कुठाराघात करने वाली भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओ में हो रहे घोटालों और पेपर लीक के मामलों से स्पष्ट हो गया है यह केंद्र की भाजपा सरकार के संरक्षण में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, दूसरी ओर उत्तराखंड की भाजपा सरकार कोई भी नियुक्ति परीक्षा कराने में असक्षम साबित हुई है वहीं पेपर लीक के प्रत्येक मामले में भाजपा नेता हाकम सिंह व अन्य पदाधिकारी सामिल थे।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं की नियुक्ति मामलों और अन्य जनमुद्दों को लेकर सड़क से संसद के संघर्ष करती रहेगी।
जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व मे संचालित कार्यक्रम में रंजना रावत (पूर्व प्रदेश महामंत्री म. कांग्रेस ) सुधा असवाल (महानगर अध्यक्ष ) रमेश चंद्र खंतवाल, बलबीर सिंह रावत, सतेंद्र सिंह बिष्ट एवं दलीप सिंह रावत (उपाध्यक्ष ) राजेन्द्र सिंह गुसाईं (जिलाध्यक्ष सोशल मीडिया ) धर्मपाल सिंह बिष्ट (जिलाध्यक्ष बुद्धि जीवी प्रकोष्ठ) मो.स्वाले (जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ) सूरज प्रकाश (जिलाध्यक्ष श्रम प्रकोष्ठ) नईम अहमद (पूर्व पार्षद) प्रवेश रावत (पूर्व प्रदेश सचिव ) महावीर सिंह नेगी (मंडल अध्यक्ष सुखरौ) विनोद नेगी, कृपाल सिंह नेगी, विजय नेगी, प्रदीप नेगी और अंकुर केष्टवाल ( जिला मंत्री ) मो.अनस, गबर सिंह रावत, चंद्रमोहन सिंह रावत, नरेंद्र सिंह नेगी, धीरेंद्र आदि सम्मिलित थे।

K3 India

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *