राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा जनपद इकाई चमोली के तत्वावधान में आज विधानसभा के घेराव के सम्बन्ध में चर्चा के साथ रणनीति तैयार की गई,,,।

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा जनपद इकाई चमोली के तत्वावधान में आज विधानसभा के घेराव के सम्बन्ध में चर्चा के साथ रणनीति तैयार की गई,,,।
Spread the love

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा जनपद इकाई चमोली के तत्वावधान में आज कर्णप्रयाग में बैठक की गई। बैठक में ब्लाक कार्यकारिणी कर्णप्रयाग के पुनर्गठन/विस्तार के साथ पुरानी पेंशन व्यवस्था पुनः लागू करने के लिए आगामी भराडीसैंण (गैरसैंण) विधानसभा के घेराव के सम्बन्ध में तैयारी हेतु चर्चा के साथ रणनीति तैयार की गई,,,

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री पूरन सिंह फरस्वान ने की। श्री फरस्वान ने कहा कि आगामी भराडीसैंण(गैरसैंण) विधानसभा सत्र से पूर्व यदि सरकार द्वारा नई पेंशन योजना को समाप्त कर कर्मचारियों की पुरानी जीपीएफ पेंशन व्यवस्था पुनः लागू करने का निर्णय नहीं लिया तो सत्र के दौरान कर्मचारियों द्वारा विधानसभा कूच किया जाएगा। सेवानिवृत्ति होने के बाद नई पेंशन योजना कर्मचारियों के लिए सदी की सबसे बड़ी अहितकारी फैसला है। इस योजना से कर्मचारी सेवानिवृत्त के बद से बदतर जीवन जीने को मजबूर हो गए हैं। कुल मिलाकर यह अपाहिज योजना है,,,


जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा ज्योति नौटियाल ने विधानसभा घेराव हेतु सभी कर्मचारियों से आज से ही तैयारी करने की अपील की। लक्षमी नेगी जिला संरक्षक ने कहा कि यदि नई पेंशन योजना इतनी ही बेहतर है तो सांसद और विधायकों सबसे पहले इस योजना को अपनाना चाहिए था। राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह भण्डारी ने कहा कि यदि सरकार कर्मचारियों की हितैषी है तो आगामी कैबिनेट बैठक में सरकार को पुरानी पेंशन पर निर्णय लेकर कर्मचारियों के असंतोष को दूर करना चाहिए। दिगम्बर सिंह नेगी जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ चमोली ने कहा कि कर्मचारियों को समय रहते इस अन्यायपूर्ण असुरी योजना को समाप्त करने के लिए एक होना पड़ेगा। उन्होंने प्राथमिक शिक्षक संघ से विधानसभा घेराव हेतु भराडीसैंण (गैरसैंण) पहुंचने की अपील की। राजकीय शिक्षक संघ चमोली के महा सचिव भगत सिंह कण्डवाल ने कहा जैसे-जैसे अब नई पेंशन योजना से आच्छादित कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए और उन्हें जो पेंशन मिलने लगी वह इतनी कम है कि इससे कर्मचारियों का एक दिन का गुजारा होना भी सम्भव नहीं है, इससे कर्मचारियों में घोर निराशा होने से सेवारत कर्मचारियों द्वारा नई योजना का विरोध करने के लिए संगठन निर्माण कर पुरानी पेंशन योजना को पुनः लागू करने की मांग की जा रही है।
ब्लाक स्तरीय कार्यकारिणी कर्णप्रयाग का पुनर्गठन/विस्तार भी किया गया जिसमें सर्व सम्मति से शिवदर्शन नेगी को अध्यक्ष तथा चन्दा चौधरी को महा सचिव चुना गया।
इस अवसर पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष महिला रेखा बिष्ट, उपाध्यक्ष मन्जू पुरोहित, कोषाध्यक्ष जगत सिंह फरस्वान सचिव दिनेश सिंह नेगी, गौरव पुरोहित, अशोक मिंगवाल, राजकुमार,आनन्द देवली, राजेश पंत, संजय डिमरी, शंकर दत्त डिमरी, देवेन्द्र सिंह नेगी, सुरेन्द्र सिंह कण्डवाल, जय प्रकाश, दिगम्बर कुंवर, प्रीति मैखुरी, सुमन तोपाल, बबीता धर्मवांण, निर्मला बिष्ट, रेनु नैनवाल, संगीता चौधरी, हिम्मत सिंह, संतोष कैलखुरा ने विचार व्यक्त किए। .बैठक का संचालन जिला महासचिव सतीश कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि 24 नवम्बर, 2021 तक सभी ब्लाकों में बैठकें की जाएगी तत्पश्चात जिला मुख्यालय एक बड़ी बैठक के साथ मशाल जुलूस निकाला जाएगा,,,।

K3 India

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *