भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने पुरानी पेंशन बहाली किये जाने हेतु मुख्यमंत्री धामी को लिखा पत्र, अब देखना यह है इस पत्र पर कितना अमल होता है,,,।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने पुरानी पेंशन बहाली किये जाने हेतु मुख्यमंत्री धामी को लिखा पत्र, अब देखना यह है इस पत्र पर कितना अमल होता है,,,।
Spread the love

पौड़ी गढ़वाल/देहरादून ***संयुक्त मोर्चे की चेतावनी रैली का असर , प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने पुरानी पेंशन बहाली पर कार्यवाही के लिए निवेदन, 14 नवम्बर देव दीपावली पर एक दीपक पुरानी पेंशन के नाम,,,

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चे के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली हेतु 7 नवम्बर को आयोजित चेतावनी रैली को देखते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कार्मिकों के व्यापक हित को देखते हुए पुरानी पेंशन बहाली किये जाने हेतु मुख्यमंत्री धामी को पत्र लिखा है। अब देखना यह है इस पत्र पर कितना अमल होता है। साथ ही वही संयुक्त मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष अनिल बडोनी का कहना है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने मामले की गंभीरता व कार्मिकों के भविष्य के मद्देनजर को देखते हुए त्वरित कार्यवाही हेतु मुख्यमंत्री को जो पत्र लिखा है उसके लिए मोर्चे की ओर से प्रदेश अध्यक्ष भाजपा का धन्यवाद ज्ञापित करता है। आशा है कि आगामी कैबिनेट में कार्मिकों की अत्यंत महत्वपूर्ण मांग को पूरा किया जाएगा। चेतावनी रैली के बाद अब गेंद सरकार के पाले में है प्रदेश के 80 हज़ार कार्मिकों और उनके परिवार की आंखे अब मुख्यमंत्री धामी की ओर देख रही हैं। इस मुद्दे की लौ को बनाये रखने के लिए देव दीपावली पर प्रदेश के 80 हज़ार कार्मिकों से निवेदन है कि देव दीपावली पर एक दीपक पुरानी पेंशन के नाम अवश्य जलाएं क्योंकि यही हमारे जीवन का प्रकाश है,,,

इस बाबत सीताराम पोखरियाल ने कहा कि मोर्चे को सरकार की ओर से आश्वासन दिलाया गया है कि कैबिनेट में इस बाबत निर्णय लिया जाएगा इसे देखते हुए मोर्चे ने आगामी कैबिनेट तक किसी भी कार्यक्रम को टाल दिया है। देव दीपावली पर मुद्दे की लौ बरकार रखते हुए पूरे उत्तराखंड में सभी कार्मिक एक दीपक पुरानी पेंशन के नाम जलाएंगे। अब कैबिनेट के बाद ही फैसला किया जाएगा कि क्या आगामी रणनीति होगी। इस सम्बंध में अगली कैबिनेट तक कोई भी कार्यक्रम मोर्चे द्वारा आयोजित नही किए जा रहे है लेकिन कैबिनेट के बाद यदि कोई निर्णय पुरानी पक्ष में नही होता है । तो कार्मिक और उनके परिवार निश्चित ही मजबूरन एक हम निर्णय लेंगे क्योंकि अब यह 80 हज़ार कार्मिकों और उनके लाखों परिजनों के भविष्य की आखिरी उम्मीद है,,,।

K3 India

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *