देहरादून: रिखणीखाल विकास समिति की आम सभा सम्पन्न,बालिका गरिमा बिष्ट को सम्मानित किया,,,।

देहरादून: रिखणीखाल विकास समिति की आम सभा सम्पन्न,बालिका गरिमा बिष्ट को सम्मानित किया,,,।
Spread the love

देहरादून/रिखणीखाल *** रिखणीखाल विकास समिति की आम सभा आज जे पी प्लाजा, कारगी चौक देहरादून में सम्पन्न हुई। बैठक में विगत वर्ष का वित्तीय लेखा जोखा, कोषाध्यक्ष जयपाल सिंह रावत ने पेश किया।जिस पर सभी ने अपनी सहमति जतायी।समिति का विगत दो वर्षों का वित्तीय ऑडिट चार्टर्ड एकाउंटेंट द्वारा नहीं किया गया, जिसे शीघ्र कराने के लिए जोर दिया गया।इसी प्रकार समिति का रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण भी लम्बित है।इसकी जवाबदारी हीरा सिंह नेगी,आनन्द सिंह रावत को दी गई है।कुछ नये सदस्यों ने भी सदस्यता ग्रहण की।समिति का अक्टूबर नवंबर में द्विवार्षिक चुनाव का भी कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है।इसे भी समय पर पूर्ण करने का विचार है।

समिति ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद से 12 वीं कक्षा में 98%प्राप्त करने वाली बालिका गरिमा बिष्ट को अब्बल आने पर सम्मानित किया।गरिमा बिष्ट रिखणीखाल के गाँव मैंदेणी की रहने वाली है।अन्य लोगों ने भी व्यक्तिगत रूप से गरिमा बिष्ट को सम्मानित किया।जिनमें मुख्य रूप से योगेन्द्र सिंह नेगी,गोपाल सिंह गुसाई, यशवंत सिंह बिष्ट आदि थे।

समिति के अन्य व्यक्तियों ने भी समिति के आम सभा में अल्प संख्या में सदस्यों का होने पर गहरी नाराज़गी जाहिर की।इनमें मुख्य रुप से यशवन्त सिंह बिष्ट अवकाशप्राप्त ब्रिगेडियर, हीरा सिंह नेगी,कुलवंत सिंह रावत, जयपाल सिंह रावत, आनन्द सिंह रावत, ग्राम चौकडी के बिष्ट जी,अवकाशप्राप्त प्रधानाचार्य जोशी जी आदि थे।समिति के संस्थापक सदस्य व उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत की लगातार अनुपस्थिति विशेष रूप से खली ।

सभा की अध्यक्षता यशवंत सिंह बिष्ट जी व संचालन सचिव योगेन्द्र सिंह नेगी ने विधिवत किया।इस बैठक में काफी संख्या में महिला वर्ग भी उपस्थित रहा।जिनमें सर्वेश्वरी थपलियाल जोशी,मेजर श्याम सिंह गुसाई, पूरण सिंह नेगी,थान सिंह रावत, गोपाल गुसाई, महेन्द्र नेगी,समिति के मीडिया प्रभारी प्रभुपाल सिंह रावत, आदि रहे।

समिति के बैठक के मंच के पास एक अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिली,सभा के आरम्भ में मंच के नीचे एक पांच छः फुट का सांप नजर आया,तत्काल किसी सपेरे को सूचना देकर उसे काफी जद्दोजहद के बाद पकड़ लिया गया।

अन्त में लोगों से यही अपील दोहरायी गयी कि आगामी बैठकों में अधिकाधिक संख्या में आयें। ऐसा न हो कि समिति टूटने के कगार पर पहुंचे।

K3 India

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *