21 अप्रैल को पुरानी पेंशन बहाली पर मुख्यमंत्री से वार्ता करेगा राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सँयुक्त मोर्चा,,,।

21 अप्रैल को पुरानी पेंशन बहाली पर मुख्यमंत्री से वार्ता करेगा राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सँयुक्त मोर्चा,,,।
Spread the love

देहरादून/उत्तराखंड *** राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखण्ड की कोर कमेटी की बैठक देहरादून में संपन्न हुई।बैठक निर्णय लिया गया कि पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर  21 अप्रैल 2023 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धाम से मोर्चे के पदाधिकारी मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि अप्रैल माह में मोर्चे द्वारा चलाये गए पुरानी पेंशन बहाली पखवाड़े कार्यक्रम के सकारात्मक परिणाम स्वरूप मोर्चे के पदाधिकारियों को पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर सरकार द्वारा वार्ता का न्यौता दिया गया है। पखवाड़े के अंतर्गत मोर्चे के पदाधिकारियों द्वारा राज्य के समस्त विधायकों, मंत्रियों, जिलाधिकारियों के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली का ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया था। मोर्चे के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष जयदीप रावत ने कहा कि मोर्चा द्वारा लगतार पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष किया जा रहा, मुख्यमंत्री का पुरानी पेंशन बहाली पर हमेशा ध्यान रहा है।मोर्चे के प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि मोर्चे के संघर्षों का परिणाम है कि सरकार का पुरानी पेंशन बहाली पर सकारात्मक रुख है 21 अप्रैल को होने वाली मुख्यमंत्री वार्ता में मोर्चे द्वारा पुरानी पेंशन बहाली की मांग सरकार के समक्ष पुरजोर तरीके से उठायी जाएगी।
मोर्चे के प्रांतीय आई टी सेल प्रमुख अवधेश सेमवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में भी पुरानी पेंशन बहाली का सकारात्मक आश्वासन दिया गया था इस बार मुख्यमंत्री हर हाल में पुरानी पेंशन बहाली की मांग होगी, उत्तराखंड का कार्मिक अब पुरानी पेंशन बहाली में देरी नही सह सकता। मोर्चे की प्रदेश महिला अध्यक्ष बबिता रानी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी पुरानी पेंशन बहाल की घोषणा जल्द से जल्द कर दें ऐसी माँग 21 अप्रैल को होने वाली वार्ता में रखी जायेगी। मोर्चे के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष पी एस फर्स्वाण ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्मिकों की बड़ी आशा है वो पुरानी पेंशन का महत्व समझते हैं उन्हें कार्मिकों को निराश नही करना चाहिए। मोर्चे के गढ़वाल मंडल महासचिव नरेश कुमार भट्ट ने कहा कि 21 अप्रैल को होने वाली वार्ता से उत्तराखंड के समस्त कार्मिकों को पुरानी पेंशन बहाली की दिशा में सरकार द्वारा ठोस कदम की आशा है अन्यथा की दशा में आने वाले निकाय चुनावो लोक सभा चुनावों में सरकार को कर्मचारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। मोर्चे के टिहरी जनपद अध्यक्ष राजीव उनियाल ने कहा पुरानी पेंशन बहाली की मांग को केंद्र सरकार के समक्ष भी रखा जा रहा है जिस कारण 1 मई को मोर्चे द्वारा संसद मार्च किया जा रहा है। मोर्चे के चमोली जनपद महासचिव सतीश कुमार ने कहा कि मोर्चे द्वारा उत्तराखंड में पुरानी पेंशन बहाली की मांग देहरादून से दिल्ली तक उठायी जा रही है। मोर्चे के रुद्रप्रयाग जिलाध्यक्ष अंकित रौथाण ने कहा कि दिल्ली संसद मार्च में उत्तराखंड के कोने कोने से कार्मिक प्रतिभाग करेंगे, सरकार को शीघ्र पुरानी पेंशन बहाल कर देनी चाहिए। मोर्चे के देहरादून जिलाध्यक्ष माखन लाल शाह ने कहा कि सरकार शीघ्र ही पुरानी पेंशन बहाली  की घोषणा करें वरना कर्मचारी अब आर या पार की लड़ाई के मूड में हैं। बैठक में खुशहाल रावत, जसपाल गुसाईं, रणबीर सिन्धवाल , जसपाल रावत, शंकर भट्ट, संदीप मैठाणी, अजित नेगी, प्रवीण घिल्डियाल , रश्मि गौड़ शशि चौधरी , लक्ष्मी नेगी ,ज्योति नौटियाल आदि ने प्रतिभाग किया।

K3 India

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *