सतपुली: ठाकुर सुंदर सिंह चौहान के द्वारा किया जा रहा है पुनीत कार्य,,,।

सतपुली: ठाकुर सुंदर सिंह चौहान के द्वारा किया जा रहा है पुनीत कार्य,,,।
Spread the love

सतपुली/पौड़ी गढ़वाल/उत्तराखंड *** बेसहारा वृद्धों के बेहतर जीवन यापन के लिए ग्राम मलेठी, पट्टी दक्षिणी मौन्दाड़स्यूं तहसील सतपुली, पौड़ी गढ़वाल में ठाकुर सुन्दर सिंह चौहान द्वारा अत्याधुनिक सुविधा युक्त वृद्धाश्रम स्थापित किया गया है। इस वृद्धाश्रम में जरूरतमंद वृद्ध अपना पंजीकरण करवाकर आश्रम के नियमानुसार आश्रम की सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।
वृद्धाश्रम स्थापना के पुण्य पुनीत कार्य के पश्चात ठाकुर सुन्दर सिंह चौहान जी ने इस धाम से गरीब विधवा महिलाओं की लड़कियों का विवाह करने का निर्णय लिया है। जरूरतमंद लोगों की सेवा और अपने समाज उत्थान के लिए कृत संकल्पित ठाकुर सुन्दर सिंह चौहान द्वारा इस आश्रम के माध्यम से गरीब विधवा महिलाओं की दो बेटियों तक का विवाह निःशुल्क करवाया जाएगा। विवाह कार्य को सुचारु रुप से निर्वाह कराने हेतु बन्धुवर्ग सेवा समिति का गठन ठा० सुन्दर सिंह चौहान वृद्ध आश्रम ट्रस्ट के द्वारा किया गया है। जो विवाह आयोजन की पूरी तैयारी कर बेहतर ढंग से सम्पन्न करेगी।

जनसेवा के मनोभाव से की जानेवाली यह सेवा उत्तराखण्ड के देहात में निवास करने वाली सभी वर्गों की जरूरतमंद विधवा महिलाओं को प्रदान की जाएगी। जिसके लिए विवाह से छह माह पूर्व आश्रम में अपना पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा ताकि आवेदक की जांच पड़ताल कर आश्रम द्वारा विवाह हेतु स्वीकृति प्रदान की जा सके।

जरूरतमंद, गरीब विधवा महिलाओं की बेटियों के विवाह को करने के इस धार्मिक कार्य से आश्रम में एक नई परम्परा का श्रीगणेश होगा। आश्रम में विवाह पारम्परिक हिन्दू रीति-रिवाजों के अनुसार सम्पन्न किया जाएगा। इस नेक कार्य में सहयोग कर पुण्य अर्जित करें। सभी लोगों से, समाजसेवी, ग्रामप्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्रीय विधायक, मुख्यमंत्री, सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं, प्रिन्ट मिडिया व इलेक्ट्रोनिक मिडिया के सभी साथियों से निवेदन है कि इस पुनीत कार्य में यदि आप भी सहयोग करना चाहते है तो आपका भी स्वागत है। ताकी आपके सहयोग से जरूरतमंद विधवा महिलाओं को मदद मिल सके ।

इस कार्य में निस्वार्थ भावना से कार्य करने वाले इच्छुक सेवादारों का स्वागत है। इच्छुक सेवादार नीचे दिये गए नम्बरों में सम्पर्क कर सकते है। ठा० सुन्दर सिंह चौहान वष्द्ध आश्रम मेलठी, द० मौदाड़स्यूं, सतपुली, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखण्ड

फोन न0 7906982608, 9412971273

e-mail : sschauhantrust2018@gmail.com

Website: thakursundarsinghchaouhanvridhaashram.com

Scoler Academy

K3 India

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *