आज पूर्व सैनिक संघर्ष समिति की बैठक रतनपुर कोटद्वार में सम्पन्न हुई,,,।

आज पूर्व सैनिक संघर्ष समिति की बैठक रतनपुर कोटद्वार में सम्पन्न हुई,,,।
Spread the love

कोटद्वार/गढ़वाल *** आज पूर्व सैनिक संघर्ष समिति की बैठक रतनपुर कोटद्वार में सम्पन्न हुई। जिसमें समस्त गौरव सैनिक सदस्यों द्वारा वन रैंक वन पेंशन भाग-02 की विसंगतियों के संदर्भ में सभी को जानकारी शेयर की गई। साथ ही सभी संगठनों के माननीय सदस्यों को बढ़ चढ़कर मुहिम का हिस्सा बनने के लिए विनती की गई। संगठन के द्वारा एक प्रतिनिधि मंडल 20 फरवरी को दिल्ली जंतर मंतर पर गौरव सैनिकों द्वारा चल रहे धरना का समर्थन के लिए भेजा गया था। जिसमें पूरे उत्तराखंड से 400गौरव सैनिकों ने हिस्सा लिया था।और आगे 12 मार्च को भी संगठन के माननीय गौरव सैनिक सदस्यों द्वारा दिल्ली जंतर मंतर में चल रहे ऐतिहासिक धरने में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की उम्मीद है। सरकार को अपनी मांगे को मनाने के लिए विनती की जायेगी। सरकार न माने तो गौरव सैनिकों द्वारा लगातार धरना प्रदर्शन कर मांगे मनवाने के मजबूर व बाध्य किया जा सकता। संगठन लगातार नुक्कड़ सभाएं कर अपने समस्त गौरव सैनिक सदस्यों को एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है।

K3 India

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *