कोटद्वार: पूर्व सैनिक संघर्ष समिति का दल धरना प्रदर्शन के लिए दिल्ली पहुंचा,,,।
कोटद्वार गढ़वाल नई दिल्ली आज दिनांक 20 फरवरी 2023 को कोटद्वार से पूर्व सैनिक संघर्ष समिति का एक दल सुवह 04 बजे दिल्ली पहुंच चुकी है। जिसमें कोटद्वार से गौरव सैनिक द्वारा वन रैंक वन पेंशन पार्ट-02 में हुई बिसंगतियों के कारण दिल्ली (जंतर मंतर ) में हो रहे एक दिन के धरने को अपना समर्थन दिया जायेगा। जिसमें भारत के सभी प्रदेशों से गौरव सैनिकों एकजुट होकर अपनी ओर आर ओ पी में हुई बिसंगतियों में सुधार हेतु सरकार को सचेत किया जायेगा।
धरना का उद्देश्य सरकार का बिरोध करना नहीं है,बल्कि जेसीओ और जवानों के साथ पेंशन में हो रहे धोखा,से सरकार को अवगत कराना है। गौरव सैनिक सदैव राष्ट्र हित प्रथम, समाज हित द्वितीय और सैनिक हित व सैनिक सम्मान को ध्यान में रखते हुए चलते आये हैं। और अनुशासित तरीके से अपनी बात जंतर मंतर दिल्ली में हो रहे एक दिन के धरने के माध्यम से सरकार के संज्ञान में अपनी समस्त मांगों को रखेंगे।
सरकार द्वारा मांगे न मानने पर आगे उग्र प्रदर्शन की भी चेतावनी दी जायेगी। जब तक गौरव सैनिकों की मांगे पूरी नहीं होगी।