वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा किया गया पुलिस कार्यालय पौड़ी की शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण, शाखा प्रभारियों को दिये अभिलेखों को अद्यावधिक करने के कड़े निर्देश,,,।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा किया गया पुलिस कार्यालय पौड़ी की शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण, शाखा प्रभारियों को दिये अभिलेखों को अद्यावधिक करने के कड़े निर्देश,,,।
Spread the love

पौड़ी गढ़वाल/उत्तराखंड *** वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा आज दिनांक 15.02.2023 को पुलिस कार्यालय पौड़ी की डी.सी.आर.बी. शाखा, विशेष जाँच प्रकोष्ठ/महिला काउन्सलिंग सैल, डी.सी.सी डायल-112, वाचक शाखा, सी0सी0टी0एन0एस0, अभिसूचना इकाई, एवं रिकार्ड रुम का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सम्बन्धित शाखाओं के अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए पत्रावलियों में पायी गयी कमियों को तत्काल दुरुस्त करने हेतु को निम्न दिशा निर्देश दिए गये-

👉डीसीआरबी शाखा के निरीक्षण के दौरान शाखा के अभिलेखों का अवलोकन करते हुए गुमशुदाओं, अज्ञात शवों का विवरण “Zip Net” एवं बच्चों की गुमशुदगी को “Track The Missing Child” ऑनलाइन पोर्टल में अनिवार्य रूप से ऑनलाइन अद्यावधिक कर देश के अन्य राज्यों एवं जनपदों के गुमशुदाओं से मिलान अवश्य रुप से करने तथा NAFIS सॉफ्टवेयर में गिरफ्तार अभियुक्तों के फिंगर प्रिंट को ऑनलाइन किये जाने के साथ-साथ थानों में नियुक्त दो-दो पुलिस कर्मियों को NAFIS सॉफ्टवेयर के कार्यों का प्रशिक्षण देने एवं हिस्ट्रीशीटर, डोजियर से सम्बन्धित अभिलेखों को भी अद्यावधिक करते हुये ऐसे मफरुर जो काफी समय से फरार चल रहे हैं के विरुद्ध यथा सम्भव ईनाम घोषित करने सम्बन्धी आवश्यक कार्यवाही/पत्राचार करने हेतु प्रभारी डी.सी.आर.बी को निर्देशित किया गया।

👉महिला हेल्प लाइन के निरीक्षण के दौरान जिन मामलों में पीडितों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, उन मामलों में सम्बन्धित विभागों एवं पुलिस मुख्यालय से पत्राचार कर प्राथमिकता के आधार पर पीडितों को समय से आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने हेतु प्रभारी महिला हेल्प लाइन को आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। वर्ष 2022 में पोक्सो एवं बलात्कार से सम्बन्धित 18 अभियोग पंजीकृत हुये जिनका निश्चित समयावधि निस्तारण हो चुका है। इसके अतिरिक्त इस अवधि में महिला सम्बन्धी 145 अभियोग पंजाकृत हुये है। जिनमें से 18 मामले लम्बित चल रहे हैं। साथ ही 254 मामलों में पीडितों की शिकायतों पर काउन्सलिंग की गयी, काउन्सलिंग किये गये 17 प्रकरणों में अभियोग पंजीकृत किये गये एवं 10 लम्बित चल रहे हैं। प्रभारी महिला हेल्प लाइन को लम्बित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु विवेचकों को व्यक्तिगत रुप से एवं पत्राचार के माध्यम से अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया।

👉डायल-112 पुलिस कार्यालय की शाखा डायल-112 में मौजूद सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग एवं जनपद के थानों को आवंटित एम.डी.टी. (मोबाइल डाटा टर्मिनल) पर शिकायतों का अल्प समय में रिस्पोन्स प्राप्त करने हेतु प्रभारी डायल-112 को निर्देशित किया गया। साथ ही नव सृजित थाना यमकेश्वर के वाहन पर भी एम.डी.टी लगाये जाने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक संचार को निर्देशित किया गया।

👉 वाचक शाखा का निरीक्षण करते हुए प्रभारी निरीक्षक को जनपद में लम्बित विवेचानाओं के शीघ्र निस्तारण एवं जनपद के थानो में एक वर्ष से अधिक समय से लम्बित चल रहे अभियोगों में त्वरित कार्यवाही कराये जाने हेतु वाचक को पत्राचार कर एवं व्यक्तिगत रुप से बताये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

👉CCTNS शाखा का निरीक्षण करते हुए थानों के CCTNS कार्यों की लगातार मानिटरिंग करने, ऑनलाइन सत्यापनों के त्वरित निस्तारण व थानों में नियुक्त सभी पुलिस कर्मियों को CCTNS के कार्यों का प्रशिक्षण दिए जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही C.M हेल्पलाइन पर प्राप्त थानास्तर (L1) एवं जनपद स्तर (L2) पर प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयावधि में शिकायतकर्ताओं की शिकायतों पर ऑनलाइन रिपोर्ट लगाने हेतु प्रभारी को निर्देशित किया गया।

👉अभिसूचना ईकाई के निरीक्षण के दौरान अभिसूचना ईकाई में प्राप्त सत्यापन, पासपोर्ट, विदेशी नागरिकों का पंजीकरण नियमानुसार सेवा के अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत निर्धारित समयावधि में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

👉रिकार्ड रुम का निरीक्षण करते हुए समस्त पुराने रिकार्ड को बिड आउट करने तथा रिकोर्ड रुम से सम्बन्धित रजिस्ट्ररों का अवलोकन कर सम्बन्धित प्रविष्ठियों को नियमित रूप से अंकित करने के साथ-साथ लेखन सामग्री को उपलब्धता के आधार पर आंवटित कर उनका विवरण अद्यावधिक करने हेतु प्रभारी रिकोर्ड रुप को निर्देशित किया गया। साथ ही वर्तमान में चौकियों पर सी.सी.टी.एन.एस उपरकण एवं कनेक्टिविटी न होने के कारण उनको जी.डी उपलब्धता के आधार पर आंवटित करने हेतु निर्देशित किया गय। दूर दराज थानों में कनेक्टिविटी न होने के कारण ई-चालान मशीन पर चालानी कार्यवाही न होने से सम्बन्धित थानों को मेनुअल चालान बुक उपलब्धता के आधार पर आंवटित करने हेतु निर्देशित किया गया।

👉पुलिस कार्यालय में लगे आर.ओ के पानी की सही निकासी को सुचारु करने एवं शौचालयों की स्थिति को तत्काल ठीक कराने हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया।

👉पुलिस कार्यालय के उपरोक्त शाखा प्रभारियों को निर्देश दिये गये कि कार्यालय में जो भी टूट-फूट है, उनकी मरम्मत व कार्यालय के समस्त अभिलेख अद्यावधिक करें। कार्यालय में कर्मचारी गणों को शासन/मुख्यालय स्तर से प्राप्त समस्त नियमावली की अद्यतन जानकारियों से अपडेट होने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही सूचनाओं को समय से सम्बन्धितों को प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया। शाखाओं में नियुक्त कर्मचारी गणों से उनकी व्यक्तिगत समस्याओं के बारे जानकारी की गयी तो किसी के द्वारा कोई समस्या नही बतायी गयी। निरीक्षण के दौरान अनूप काला अपर पुलिस अधीक्षक संचार, प्रेम लाल टम्टा पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी एवं समस्त शाखा प्रभारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

K3 India

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *