राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा द्वारा लगातार धरना प्रदर्शन विचार गोष्ठी एवं रैलियां,,,।

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा द्वारा लगातार धरना प्रदर्शन विचार गोष्ठी एवं रैलियां,,,।
Spread the love

पौड़ी गढ़वाल/उत्तराखंड *** राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा द्वारा लगातार अपने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से धरना प्रदर्शन विचार गोष्ठी एवं रैलियां आयोजित की जा रही है किंतु प्रदेश एवं केंद्र में बैठी भाजपा की सरकारी चैन की नींद सो रखी नई पेंशन प्रणाली की व्यवस्था बाजार मैं शेयर भाव के आधार पर कर्मचारियों को केवल और केवल छलने मात्र के लिए है। एक और हमारे माननीय सांसद एवं विधायक गण पुरानी पेंशन का मोह नहीं छोड़ रहे हैं और उस में लगातार वृद्धि करवा रहे हैं। यह सरकारों का पक्षपात पूर्ण रवैया है। हमें उन लोगों की सुविधा से परेशानी नहीं है। किंतु एक जन कल्याणकारी राज्य में पेंशन कर्मचारी का नैतिक /न्याय संगतअधिकार एवं सामाजिक सुरक्षा हेतु आवश्यक मांग भी है। जो इन नए नियुक्त कर्मचारियों के लिए तत्कालीन सरकारों ने छलकर वापिस ली है। दुर्भाग्यवश उस समय कर्मचारी संगठनों के मनोपटल पर इस छलावा पेंशन प्रणाली के गुण अवगुण का भान नहीं हो पाया। किंतु अभी भी देर नहीं हुई है। अब हमारा युवा नया कर्मचारी भी जागृत हो चुका है । इसलिए प्रदेश एवं केंद्र सरकार को हम जगाना चाहते हैं और और प्रजातांत्रिक तरीके से चेतावनी देना चाहते हैं कि यदि आप लोगों द्वारा पुरानी पेंशन शीघ्र बहाल नहीं की गई तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिससे सरकार की चूले हिल जाएंगे। उससे पूर्व 19 फरवरी 2023 को कुमाऊं मंडल में एक बहुत बड़ी रैली ,कुमाऊं गढ़ क्रांति होने जा रही है। इस पर जसपाल सिंह रावत( गढ़वाल संयोजक पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मर्चा)एवं प्रेमचंद ध्यानी (गढ़वाल प्रभारी पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा )द्वारा अवगत कराया गया है कि कुमाऊं में होने जा रही महारैली सरकार को चेताने के लिए एक बड़ा और अंतिम प्रयास होगा उसके उपरांत दिल्ली में लोकसभा का घिराओ करने का कार्यक्रम तय किया जाएगा। हम सभी नये पुराने कर्मचारी भाइयों से अपील करते हैं कि वे 19 फरवरी को होने जा रही इस महारैली को और अधिक सफल बनाने का पूरा प्रयास करें। संपर्क सूत्रों से ज्ञात हो रहा है कि इस महारैली में संख्या हजारों से बढ़कर लाख के आसपास पहुंचने की संभावना है।

K3 India

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *