कर्णप्रयाग की हुँकार रैली से एन पी एस के दफन की मशाल जल चुकी है: सीताराम पोखरियाल (प्रांतीय महासचिव)

कर्णप्रयाग की हुँकार रैली से एन पी एस के दफन की मशाल जल चुकी है:  सीताराम पोखरियाल (प्रांतीय महासचिव)
Spread the love

पौड़ी गढ़वाल/देहरादून/उत्तराखंड *** राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सँयुक्त मोर्चा उत्तराखंड की ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से 8 जनवरी 2023 को उत्तराखंड मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का निर्णय लिया गया।
मोर्चे के प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिये जनवरी में मुख्यमंत्री आवास घेराव किया जाएगा। जिसकी घोषणा कर्णप्रयाग हुँकार रैली में की गयी थी। उत्तराखंड का कर्मचारी जल्द से जल्द एन पी एस से मुक्ति चाहता है।
मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश प्रसाद बहुगुणा ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास घेराव में प्रदेश का कार्मिक बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करेगा। अब की बार आर या पार होगा। उत्तराखंड में पुरानी पेंशन बहाली तक मोर्चा निरंतर आवाज उठाता रहेगा।
मोर्चे के प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि कर्णप्रयाग की हुँकार रैली से एन पी एस के दफन की मशाल जल चुकी है। अब क्रांति की ये मशाल प्रदेश में ओपीएस बहाली के बाद ही शांति होगी। इसी निमित्त आठ जनवरी को मुख्यमंत्री आवास घेराव किया जाएगा।
मोर्चे के प्रांतीय आई टी सेल प्रभारी ने कहा अनेक नेता पुरानी पेंशन बहाली का विरोध कर रहे हैं, जबकि स्वयं तीन चार पेंशन ले रहे हैं कर्मचारियों के साथ ऐसा भेदभाव नही चलेगा इसी भेदभाव की समाप्ति, पुरानी पेंशन बहाली के लिए  मुख्यमंत्री आवास घेराव कर कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की आवाज बुलंद करेंगे।
मोर्चे की प्रांतीय महिला अध्यक्ष बबिता रानी ने कहा कि उत्तराखंड में कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली के लिए लगातार आंदोलनरत हैं किंतु सरकार इसे गंभीरता से नही ले रही है जिस कारण हम मुख्यमंत्री आवास
घेराव कर रहे हैं।
मोर्चे के प्रांतीय प्रवक्ता डॉ कमलेश मिश्रा ने कहा जब सरकारी कर्मचारियों के बात बुढ़ापे की आती है तो कार्मिकों को केवल पेंशन का सहारा ही नजर आता है। नई पेंशन स्कीम शिक्षक कर्मचारी के हित में नहीं है।
मोर्चे के प्रांतीय कोषाध्यक्ष रणबीर सिन्धवाल ने कहा कि कि 2005 के बाद से इस पुरानी पेंशन योजना को बंद करके बहुत बड़ा अन्याय किया गया है। अब भूल सुधार का समय है। सरकारें सरकारी कार्मिकों की एकता और ताकत को नजरअंदाज नही कर सकती।
मोर्चे के मंडलीय महासचिव नरेश कुमार भट्ट ने कहा खुद पुरानी कर्मचारियों को नई पेंशन नही चलेगी। मुख्यमंत्री आवास घेराव में गढ़वाल मंडल के समस्त कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे।
मोर्चे के गढ़वाल मंडल महिला अध्यक्ष रश्मि गौड़ ने कहा
मुख्यमंत्री आवास घेराव में महिला कार्मिकों की उपस्थिति भी शत प्रतिशत रहेगी।किसी भी दशा में कर्मचारियों की उपेक्षा बर्दाश्त नही की जाएगी।
मोर्चे के देहरादून जनपद अध्यक्ष मक्खन लाल शाह ने कहा उत्तराखंड में पुरानी पेंशन बहाली के लिए मोर्चा लगातार संघर्ष कर रहा है मुख्यमंत्री आवास घेराव में कर्मचारियों की ताकत एवं एकता के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली की आवाज बुलंद होगी।
मोर्चे दशोली गोपेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष अजीत नेगी ने कहा कर्णप्रयाग रैली ने साबित कर दिया है कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली चाहता है,अतः देहरादून में बैठे नीति निर्माताओं का ध्यान मुख्यमंत्री आवास घेराव
के माध्यम आकर्षित किया जाएगा।  बैठक में राकेश रावत, बलराम सती , राजकिशोर कन्याल, सतीश कुमार दिनेश चंद्र, कैलाश गार्ग्य,  शिवदर्शन , बलराम सती अनिल जोशी, उमा लोहानी , ज्योति नौटियाल , योगिता पंत, सहित गढ़वाल कुमायूं के पदाधिकारी मौजूद रहे।

K3 India

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *