पार्षद सुखपाल शाह को “महात्मा ज्योतिबा फुले नेशनल फैलोशिप अवार्ड 2022” से सम्मानित किया जाएगा,,,।


कोटद्वार गढ़वाल ***भारतीय दलित साहित्य अकादमी नई दिल्ली द्वारा कोटद्वार नगर निगम के वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड के पार्षद सुखपाल शाह को महात्मा ज्योतिबा फुले नेशनल फैलोशिप अवार्ड 2022 दिया जाएगा जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष सोहनपाल सुम नाक्षर 11 दिसंबर 2022 को नई दिल्ली में दिया जाएगा यह जानकारी सुरेंद्र लाल आर्य गढ़वाल मंडल अध्यक्ष भारतीय दलित साहित्य अकादमी द्वारा जानकारी दी गई सुरेंद्र लाल ने कहा कि यहां सम्मान उस व्यक्ति को दिया जाता है जो क्षेत्र में खासकर पिछड़े सामान्य गरीब अनुसूचित जाति जनजाति गरीब लोगों की सेवा लगातार करते आ रहे हैं उन्होंने कहा है पूर्व में भी जब सन 2008 से उनकी पत्नी पुष्पा देवी शाह ग्राम प्रधान थी उन्हें भी अपने क्षेत्र में अच्छे कार्य के लिए यह सम्मान दिया गया था अब सुखपाल शाह पार्षद हैं और जहां तक हमारी जानकारी में है उन्होंने अपने क्षेत्र के गरीब दिव्यांग विधवा लोगों की लगभग 400 से अधिक पेंशन कराई है तथा गरीब कन्याओं के विवाह, दिव्यांग लोगों का विकलांग प्रमाण पत्र बनवाना हो गरीब परिवारों को आवास की सुविधा दिलवाना हो चाय किसानों की समस्या हो ऐसे अनगिनत सामाजिक कार्य कर रहे हैं उन्हें यह सम्मान दिया जाता है पूर्व में भी इन्हें डॉक्टर भीमराव अंबेडकर नेशनल अवार्ड सन 2019 को दिया गया था सुखपाल शाह लगातार सामाजिक क्षेत्र में सामाजिक कार्यों को कर रहे हैं इसी को देखते हुए उन्हें महात्मा ज्योतिबा फुले नेशनल अवार्ड दिया जा रहा है जिसे भारतीय दलित साहित्य अकादमी नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा 11 दिसंबर 2022 को दिया जाएगा।