52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ मगनू गिरफ्तार,,,।

52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ मगनू गिरफ्तार,,,।
Spread the love

पौड़ी गढ़वाल ***मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श जनपद पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाने एवं नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में दिनांक 11.11.2022 को अपर पुलिस अधीक्षक शेखर चन्द्र सुयाल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर प्रेमलाल टम्टा के पर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष वीरेन्द्र रमोला के नैतृत्व में पैठाणी पुलिस द्वारा दौराने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग/गश्त अवैध शराब की बिक्री को रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त नरेन्द्र उर्फ मगनू को 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब solmate black special whisky के साथ चाकीसैण बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना पैठाणी पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

  1. नरेन्द्र उर्फ मगनू पुत्र रणजीत सिंह, निवासी ग्राम मरखोला, तहसील चाकीसैण, थाना पैठाणी, जनपद पौड़ी गढ़वाल।

पंजीकृत अभियोगः

  1. मु0अ0स0 15/22, धारा 60 आबकारी अधिनियम।

बरामद माल का विवरणः

  1. 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब पुलिस टीम
  2. आरक्षी 166 ना0पु0 मनोज कुमार,
  3. आरक्षी 441 ना0पु0 मुकेश कुमार
  4. आरक्षी 143 ना0पु0 हरीश जमलोकी

K3 India

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *