जनता इंटर कॉलेज यमकेश्वर में अभिभावकों एवं ग्रामीणों द्वारा प्रशासन के खिलाफ दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी,,,।

जनता इंटर कॉलेज यमकेश्वर में अभिभावकों एवं ग्रामीणों द्वारा प्रशासन के खिलाफ दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी,,,।
Spread the love

यमकेश्वर *** इण्टर कालेज यमकेश्वर में धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा है। जिसमे अभिभावकों के साथ क्षेत्रीय प्रधानो और जनता ने सहभागिता दी। अभिभावक संघ के साथ धरने पर बैठे ग्रामीणों ने प्रशासन से विद्यालय में कार्यरत गुड्डी देवी, वरिष्ठ सहायक को बर्खास्त करने की मांग की है। बता दे कि स्कूल में प्रधानाचार्य और उक्त कार्मिक के बीच चल रहे विवाद के कारण विद्यालय का पूरा शैक्षिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। उक्त विवाद के चलते ग्रामीणों द्वारा-प्रधानाचार्य के निलंबन को रोकने की मांग की है। बताया जा रहा है कि विद्यालय में कार्यरत प्रधानाचार्य की निलम्बन की प्रक्रिया चल रही है, जिसको वँहा के अभिभावक संघ एवं क्षेत्रीय लोग विद्यालय के हित में उचित नही है, उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उचित जाँच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाय,,,

इसके अतिरिक्त स्कूल में अवैध शुल्क वसूली और उसकी वित्तीय जांच की मांग की है। साथ ही स्कूल प्रबधन समिति को रद्द करने और विद्यालय को तुरन्त राजकीय करने की मांग की गई है। ग्रामीणों के कहा कि यदि उक्त माँगो का निस्तारिकरण नही किया जाता है तो आमरण अनशन और स्कूल पर ताला बंदी किया जाएगा,,,

विद्यालय के सामने धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से अभिभावक संघ के अध्यक्ष दीपक कुमार जोशी , ऋषि चौहान प्रतिनिधि जामल , ग्राम प्रधान रणचूला मिनाक्षी देवी और क्षेत्रीय जनता मैं दिगम्बर सिंह (मस्त पहाडी) , यतेंद्र सिंह , सुरेंद्र चौधरी , सुशील बिष्ट जी, कुलवीर नेगी जी, धर्मेंद्र चौहान, पंकज बिष्ट , सतीश सिंह ,कर्मवीर सिंह , भगत सिंह , और महिला वर्ग मैं किरन देवी, सरोज देवी , कृष्णा देवी, मुन्नी देवी , संतोषी देवी, सुनीता देवी, बीना देवी, गोमती देवी, लता देवी, शंकुतला देवी, लक्ष्मी देवी, मीना देवी, गुड्डी देवी, सुमित्रा देवी , माहेश्वरी देवी आदि लोग उपस्थित थे,,,।

K3 India

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *