राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार के वाणिज्य संकाय के विद्वान प्रभारी डॉ. अनुराग शर्मा ने चमनलाल महाविद्याल लंढौर रुड़की में राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप व्यक्त किये ओजस्वी विचार,,,।

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार के वाणिज्य संकाय के विद्वान प्रभारी डॉ. अनुराग शर्मा ने चमनलाल महाविद्याल लंढौर रुड़की में राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप व्यक्त किये ओजस्वी विचार,,,।
Spread the love

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में हिमालय बचाओ पर शपथ एवं कार्यक्रम।


कोटद्वार गढ़वाल ***आज दिनांक 9 सितंबर 2022 को हिमालय दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में पर्यावरण प्रकोष्ठ के तत्वाधान में हिमालय बचाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रार्थना सभा में हिमालय बचाओ समिति की संयोजिका डॉ. गीता रावत शाह ने समस्त महाविद्यालय परिवार को हिमालय संरक्षण हेतु शपथ दिलवाई जिसमें हिमालय के संरक्षण हेतु प्रयास करने पर जोर दिया गया। शपथ कार्यक्रम के पश्चात हिमालय बचाओ पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर विजय कुमार अग्रवाल जी ने हिमालय को देश के जीवन का आधार बताया तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु छात्र छात्राओं को जल संरक्षण, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संतुलन के लिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। महाविद्यालय के बी कॉम प्रथम सेमेस्टर के छात्र रोहित एवं प्रज्वल ने हिमालय की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा हिमालय को बचाने हेतु सभी से निवेदन किया। हिंदी विषय के विभाग प्रभारी डॉ. भोलानाथ जी ने विकास तथा पर्यावरण संतुलन पर अपना व्याख्यान केंद्रित किया। गणित विषय के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अशोक कुमार मित्तल जी ने नशा उन्मूलन पर अपने विचार साझा किए। हिमालय संरक्षण कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. गीता रावत शाह ने हिमालय के संरक्षण से प्राकृतिक आपदाओं को कम करने के विषय में अपने विचार प्रस्तुत किए। भौतिक विज्ञान विभाग से गिरीश जोशी जी ने प्रकृति संरक्षण पर अपने विचार प्रस्तुत किए। पर्यावरण प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. अनुराग शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया,उन्होंने उत्तराखण्ड में हिमालय दिवस का इतिहास साझा किया तथा हिमालय संरक्षण हेतु अपनी स्वरचित कविता छात्र-छात्राओं के समक्ष प्रस्तुत की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. भोलानाथ, प्रो. अशोक कुमार मित्तल, डॉ. कुमार गौरव जैन. डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. सुखपाल सिंह रौतेला, पवन कुमार,सनी नेगी तथा समस्त छात्र/छात्रा उपस्थित रहे।महाविद्यालय का यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण, हिमालय संरक्षण,जल संरक्षण तथा प्राकृतिक संतुलन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

K3 India

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *