राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अनुराग शर्मा को मिला बेस्ट टीचर अवॉर्ड 2022 ,,,।
कोटद्वार गढ़वाल *** दिनांक 5 सितंबर 2022 को राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग शर्मा को वर्ष 2022 के बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। डॉ अनुराग शर्मा को यह पुरस्कार सोशल डेवलपमेंट फेडरेशन आगरा उत्तर प्रदेश के द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं उत्कृष्ट शोध कार्य हेतु प्रदान किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोशल डेवलपमेंट फेडरेशन आगरा के द्वारा प्रतिवर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है।वर्ष 2022 में ऑनलाइन माध्यम से 60 नामांकन किए गए थे जिनमें से समिति के द्वारा डॉ अनुराग शर्मा को ऑनलाइन माध्यम से यह पुरस्कार प्रदान किया गया। डॉ शर्मा को वर्ष 2021 में उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा टीचर ऑफ द ईयर सम्मान से भी सम्मानित किया गया था। डॉ शर्मा वर्ष 2010 से उत्तराखंड में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे हैं।