देहरादून – उत्तराखण्ड रक्षा मोर्चा का प्रदेश कार्यालय का उद्धघाटन हुआ, मोर्चा ने किए लक्ष्य 2022 की अहम घोषणाएं,,,।

देहरादून – उत्तराखण्ड रक्षा मोर्चा का प्रदेश कार्यालय का उद्धघाटन हुआ, मोर्चा ने किए लक्ष्य 2022 की अहम घोषणाएं,,,।
Spread the love


देहरादून उत्तराखंड *** उत्तराखण्ड रक्षा मोर्चा का प्रदेश कार्यालय का उद्धघाटन हुआ, मुख्य अतिथि गौ कथावाचक परम पुजनिया गुरु गोपालमणि जी महाराज/ व पूर्व लोकसभा टेहरी गढ़वाल के प्रत्याशी जी ने पार्टी कार्यालय का रिबन काटकर किया शुभारंभ।
प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिंह नेगी ने पत्रकारों से बार्ता करते
हुए उत्तराखंड के मूल निवासियों के लिये बड़ी घोषणाएं की रोजगार स्वरोजगार लघु कुटीर उद्योग , पलायन से जुड़ी समस्या।
विनोद सिंह नेगी ने घोषणा करते हुए कहा कि अगर राज्य मे अपनी छेत्रिय पार्टी की सरकार आई तोे छ: महीने के अन्दर एक लाख मूल निवासियों को सरकारी नौकरिया दी जाएगी। प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रु 6000 हज़ार रुपये महीने बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।
उन्होंने अहम घोषणा की प्रदेश मे सरकारी और प्राइवेट
नौकरियो मे मूल निवासियों के लिये 90% आरक्षण दिया जाएगा। और सरकारी गैर सरकारी छेत्र की नौकरियो को आसान करने के लिये एक आयोग भी बनाया जाएगा। जो लोग पलायन कर चुके है उनके लिये भी राज्य मे पूरी ब्यवस्ता होगी और उनके पूरे अधिकार सरकार वापिस देगी।
प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिंह नेगी ने कहा कि पिछले 21 सालों से राज्य की बीजेपी कांग्रेस की सरकारों ने बदहाल हालाता कर दी है। अगर राज्य मे जनता का आशीर्वाद मिला तो उत्तराखंड रक्षा मोर्चा 21 महीनों के अन्दर राज्य को प्रगतिशील राज्य बनाएगी। उत्तराखण्ड रक्षा मोर्चा लक्ष्य 2022 की अहम 6 बड़ी घोषणाओं की।
राज्य मे 150 यूनिट हर घर को मुफ्त दी जाएगी। परिसीमन 2026 के लिये आम लोगो के साथ पार्टी खड़ी रहेगी। मूल निवास वर्ष 1950 पहाड़ो मे लागू होगा।
एक परिवार एक सरकारी नौकरिया स्कीम लागू होगी
हर घर को मिले रोजागार गारन्टी योजना। हर ज़िला मे होगा एक मेडिकल कॉलेज। स्मार्ट होंगे सभी सरकारी स्कूल। आरक्षण केवल आर्थिक आधार पर होगा,,,


आज की मीटिंग में प्रदेश के सभी सदस्य मौजूद थे।
प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिंह नेगी, प्रदेश सचिव लक्ष्मण सिंह बर्त्वाल,प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेश सकलानी, प्रदेश सचिव लक्ष्मण सिंह बर्थवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष इं० डीपीएस रावत , प्रदेश संघठन सचिव विनोद लेखवार, प्रदेश महासचिव आ०पी० सती, प्रदेश मीडिया प्रभारी अभिषेक सेमवाल, प्रदेश प्रवक्ता लोकेन्द्र बहुगुणा,पार्टी संरक्षक भैरवदत कण्डवाल, लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल, जिला देहरादून संघठन सचिव अरविंद सिंह राणा, देहरादून जिला संरक्षक सोहन लाल भट्ट, जगदम्बा प्रसाद थपलियाल, वार्ड अध्यक्ष महिला मोर्चा भानियावाला सुनिल उनियाल, कुसुम तिवारी, जिला महासचिव देहरादून अरविंद सिंह राणा, जिला अध्यक्ष जेपी नौटियाल सरिता नौटियाल, गैरसैंण ब्लॉक अध्यक्ष,

K3 India

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *