कोटद्वार कांग्रेस कमेटी ने राज्य व केन्द्र की भाजपा सरकार की बुद्धि शुद्धि हवन यज्ञ का आयोजन किया गया,,,।

कोटद्वार कांग्रेस कमेटी ने राज्य व केन्द्र की भाजपा सरकार की बुद्धि शुद्धि हवन यज्ञ का आयोजन किया गया,,,।
Spread the love

कोटद्वार गढ़वाल *** आज शुक्रवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल और यूथ कांग्रेस विधानसभा कोटद्वार के अध्यक्ष विजय रावत के नेतृत्व में राज्य व केन्द्र की भाजपा सरकार की बुद्धि शुद्धि हवन यज्ञ का आयोजन किया गया और ईश्वर से भाजपा सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना की, सड़कों की बदहाली, युवाओं की बेरोजगारी, किसान, मजदूर, व्यापारी असि सभी आम जनमानस कर बुरा हाल भाजपा सरकार की कुनीतियों के कारण हुआ है और ऊपर से हाल ही में भाजपा सरकार द्वारा पहले से ही महगाई की मार झेल रही जनता के ऊपर जरूरी खाद्य पदार्थों पर लगाए गए। जीएसटी (GST) से ईश्वर पर आस्था रखने वाले सभी जाति, धर्म, वर्ग के लोगों के मन में सरकार के फैसले के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा है, इसलिए आज कोटडार मालवीय उद्यान में कांग्रेस जनों ने विधिवत मंदोच्चार के साथ राज्य व केन्द्र की भाजपा सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ-हवन किया। भाजपा सरकार द्वारा भारत की जनता पर थोपी गई नोटबंदी हो, जीएसरी हो, कोरोना काल का कुप्रबंधन हो या हाल ही में छल पूर्वक देश के युवाओं के ऊपर थोपी गई अग्निपथ योजना हो, इन सभी योजनाओं से देश को नुकसान हुआ है और आगे देश को ऐसे नुकसान न झेलने पड़े इसके लिए भाजपा सरकार के हठधर्मिता वाली बुद्धि की शुद्धि की सभी काग्रेस जन ईश्वर से प्रार्थना करते हैं, और साथ ही साथ केन्द्र सरकार से माँग भी करते हैं सरकार द्वारा खाद्य सामग्री पर लगाए गए। जीएसटी (GST) की अति शीघ्र वापस किया जाए और खाद्य सामग्री पर जीएसटी शून्य श्रेणी में रखी जाए जिससे महंगाई की मार झेल रही जनता को राहत मिल सके।

हवन करने वालों में पूर्व महिला जिला श्रीमती कृष्णा बहुगुणा, जिला प्रवक्ता हयात सिंह मेहरा, जिलाध्यक्ष चन्द्रमोहन सिंह खर्कवाल, जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह लिंबर, यूथ का अध्यक्ष विजय रावत प्रदेश सचिव शहनाज शमसी, महेन्द्र सिंह रावत, सैनिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सरदार महेन्द्र सिंह, पूर्व राज्य मंत्री विजय नारायण सिंह, जिला महामंत्री हेमचंद पंवार, जिला प्रवक्ता बलवीर सिंह नेगी, गणेश नेगी, जिला उपाध्यक्ष महावीर सिंह रावत, गब्बर सिंह रावत, उत्तरांचल पंजाबी महासभा सभा रजनीश उप्पल, जितेंद्र भाटिया, विनोद कुमार अग्रवाल जितेन्द्र बिष्ट, भारत सिंह नेगी, दिनेश चन्द्र खन्तवाल, सुनीता रावत, पाल सिंह आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

K3 India

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *