पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर सैनिकों की अनदेखी का आरोप लगाया,,,।(Video)

पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर सैनिकों की अनदेखी का आरोप लगाया,,,।(Video)
Spread the love

कोटद्वार गढ़वाल *** पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर सैनिकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। कहा कि गढ़वाल क्षेत्र के सैनिकों की सुविधा के लिए कोटद्वार से चलाई गई विभिन्न ट्रेनों को सरकार ने बंद कर दिया है। ऐसे में अब अपने घर छुट्टी आने और वापस ड्यूटी पर लौटने वाले सैनिकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है,,,

Video – पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी की प्रेस वार्ता

गुरुवार को पटेल मार्ग स्थित कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व काबीना मंत्री ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में कोटद्वार से गढ़वाल एक्सप्रेस, मसूरी एक्सप्रेस, लिंक सहित कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच तीन पैसेंजर ट्रेनों का संचालन किया गया था। ट्रेन का संचालन सैनिक और आमजन के हित को देखते हुए किया गया था। छुट्टी पर गांव आने व ड्यूटी पर जाने वाले सैनिक अधिकांश आवाजाही के लिए ट्रेन का ही उपयोग करते थे, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने इन सभी ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया है। नतीजा, अब गढ़वाल क्षेत्र के सैनिकों को आवाजाही में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। प्रदेश के पांच भाजपा सांसद होने के बावजूद किसी ने यह समस्या केंद्र के समक्ष नहीं उठाई। कहा कि प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार कोटद्वार रेलवे स्टेशन को माडल स्टेशन के रूप में विकसित करने की योजना बना रही थी। इसके लिए स्टेशन में एक अतिरिक्त प्लेटफार्म व ट्रेक पार करने के लिए पुल का निर्माण कराया जाना था, रेल महकमे की स्टेशन रोड पर खाली पड़ी भूमि को पार्किंग बनाने के लिए नगर निगम को देने, गढ़वाल, मसूरी व अन्य ट्रेनों का संचालन करने के साथ ही काशीरामपुर से गोविंदनगर तक पटरी के किनारे सीसी मार्ग बनवाने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र भेजा है। इस मौके पर महापौर हेमलता नेगी, जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महानगर महिला अध्यक्ष शकुंतला चौहान, विधानसभा अध्यक्ष साबर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

K3 India

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *