एडवोकेट जसवीर राणा को प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नियुक्त किया गया,,,।

एडवोकेट जसवीर राणा को प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नियुक्त किया गया,,,।
Spread the love

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** आज कोटद्वार जिला कांग्रेस कार्यालय में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस PCC द्वारा बरिष्ट कांग्रेसी नेता, पूर्व राज्यमंत्री दर्जाधारी एडवोकेट जसबीर राणा को प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नियुक्त किये जाने के बाद प्रथम बार आगमन हुआ।
कार्यालय आगमन पर जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के साथ उपस्थित कांग्रेसियों ने राणा का माल्यार्पण के साथ बुके भेंट कर अभिनंदन किया।
साथ ही उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस के द्वारा गीता सिंह को प्रदेश महामंत्री नियुक्त होने पर कार्यालय में स्वागत किया गया।
इस अवसर पर LIU से सेवानिवृत्त हुए देवेंद्र सिंह नेगी एवम एडवोकेट अनूप शर्मा ने कांग्रेस पार्टी के प्रति आस्था प्रकट करते हुए और कांग्रेस की विचारधारा को अंगीकार करते हुए कांग्रेस की विधिवत सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान बरिष्ट कांग्रेसी रमेश चन्द्र खंतवाल, गोपाल सिंह गुसाईं ( उपाध्यक्ष) बलबीर सिंह रावत (बरिष्ट उपा) आशुतोष कंडवाल जिलाध्यक्ष (कांग्रेस बिधि प्रकोष्ठ) धर्मपाल सिंह बिष्ट जिलाध्यक्ष (कांग्रेस बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ) विनोद नेगी, कृपाल सिंह नेगी, प्रदीप नेगी ( जिला महामंत्री) अमित राज सिंह, राजा आर्य, मनदीप सिंह, विक्रम राणा, गबर सिंह रावत आदि कांग्रेसी उपस्थित थे।

K3 India

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *