विधानसभा संयोजक ने शक्तिकेन्द्र सम्मेलनों के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी,,,।

विधानसभा संयोजक ने  शक्तिकेन्द्र सम्मेलनों के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी,,,।
Spread the love

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल *** भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल के पदाधिाकरियो, शक्तिकेन्द्र संयोजको की एक बैठक चुनाव कार्यालय देवी रोड़ में आहुत की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए विधानसभा संयोजक राजगौरव नौटियाल ने शक्तिकेन्द्र संयोजकों के विषय में विस्तृत चर्चा की और 31 मार्च से 4 अप्रैल तक होने वाली शक्तिकेन्द्र सम्मेलनों के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी।

बैठक में नगर अध्यक्ष पंकज भाटिया ने कहा कि 31 मार्च से 4 अप्रैल तक होने वाले शक्तिकेन्द्र सम्मेलनों में शक्तिकेन्द्र के सभी बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख सहित शक्तिकेन्द्र में निवास करने वाले निवासी प्रभावी मतदाता युवा, मातृशक्ति सहित सभी उपस्थित रहेंगे।

बैठक में विधानसभा संयोजक राजगौरव नौटियाल, नगर अध्यक्ष पंकज भाटिया, मानेश्वरी बिष्ट, संजय रावत, अमिताभ अग्रवाल, सूर्यकांत बलूनी, विनय शर्मा, आशीष सतीजा (मीडिया प्रभारी) ओम प्रकाश बलूनी, विनोद तिवारी, मो० कासिफ, रेनु शर्मा, गजेन्द्र रावत, दीपक पाण्डे, संजय पंथवाल, सुरेन्द्र बिजलवाण, सुमित वर्मा, आदि उपस्थित रहे।

K3 India

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *