मुख्यमंत्री आवास में रंगों के पर्व होली की धूम, मुख्यमंत्री धामी ने होली की दी शुभकामनायें,,,।
देहरादून/उत्तराखंड *** मुख्यमंत्री आवास में रंगों के पर्व होली की धूम, मुख्यमंत्री ने सभी को अबीर-ग़ुलाल लगाते हुए होली की दी शुभकामनायें।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रविवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सभी को अबीर – ग़ुलाल लगाते हुए रंगों के पर्व होली की बधाई व शुभकामनाएं दी।
इस उल्लास भरे उत्सव के अवसर पर सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।