भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने किया नामांकन, मुख्यमंत्री धामी भी रहें मौजूद,,,।

भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने किया नामांकन, मुख्यमंत्री धामी भी रहें मौजूद,,,।
Spread the love

अल्मोड़ा/उत्तराखंड *** मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अल्मोड़ा में अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में आयोजित नामांकन जनसभा में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा की पुण्य भूमि को नमन करते हुए कहा कि इस भूमि को भगवान जागेश्वर धाम एवं गोलज्यू देवता का आशिर्वाद प्राप्त है। यह अष्ट भैरव व नव दुर्गा की भूमि है। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्र के पिथौरागढ़ में मेरा जन्म हुआ है एवं इसी क्षेत्र के चंपावत से सेवा का अवसर करने का मौका मिला है। उन्होंने कहा दो बार से सांसद श्री अजय टम्टा जी अल्मोड़ा एवं पूरे क्षेत्र की जनता की निरंतर सेवा करते आ रहे हैं।

साथ ही दिन-रात हर कार्य हेतु तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा अजय टम्टा ने हमेशा मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास की बात की है। उन्होंने कहा जनसभा में दिख रहे उत्साह उमंग से पता चलता है कि निश्चित ही उत्तराखंड में “मिशन अगेन” को सुनिश्चित कर बीजेपी को अल्मोड़ा सीट से ऐतिहासिक विजय दिलाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प में हम सबने अपना योगदान देना है। प्रधानमंत्री ने हर पल भारत माता को समर्पित किया है। उन्होंने कहा अजय टम्टा को वोट देकर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना सहयोग देना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सड़क, रोपवे, रेल, हवाई सेवा, इन्फ्रास्टक्चर, सतत् विकास जैसे कई क्षेत्र में विकास कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने जनता को वोट बैंक मानकर भाई-भतीजावाद ,तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम किया है। अपने कार्यकाल के दौरान बादशाही मानसिकता वाले नेताओं ने बस गरीबों का अपमान किया है। विपक्ष ने वंशवाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद को बढ़ावा देने का किया है। विपक्षी दलों ने अन्य दलों के साथ मिलकर गठबंधन बनाने का प्रयास किया, लेकिन यह गठबंधन भी ठगबंधन बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कांग्रेस रूपी भ्रष्टाचार एवं ‘तुष्टिकरण’ भारत के कई राज्यों से लगभग गायब हो गया है। उन्होंने कहा कांग्रेस के पास उत्तराखंड के विकास के लिए न कोई विजन है और न कोई रोडमैप है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा, महामंत्री ( संगठन) अजेय कुमार, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

K3 India

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *