उत्तराखण्ड क्रांति दल डेमोक्रेटिक पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता रोहित डंडरियाल ने उत्तराखण्ड की गढ़वाली दीपावली ईगास पर प्रदेश सरकार से सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग उठाई,,,।

उत्तराखण्ड क्रांति दल डेमोक्रेटिक पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता रोहित डंडरियाल ने उत्तराखण्ड की गढ़वाली दीपावली ईगास पर प्रदेश सरकार से सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग उठाई,,,।
Spread the love

कोटद्वार गढ़वाल *** सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता और उत्तराखण्ड क्रांति दल डेमोक्रेटिक पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता रोहित डंडरियाल ने उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति के प्रतीक और गढ़वाली दीपावली ईगास पर प्रदेश सरकार से सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग उठाई है। जिसके लिए रोहित डंडरियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक पत्र भी लिखा है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि आगामी 13, 14 नवंबर को प्रदेश का पारंपरिक लोक त्यौहार इगास मनाया जाना है किन्तु इस उपलक्ष में प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश नहीं है। जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि इगास के उपलक्ष में प्रदेश भर में आगामी वर्षों के लिए भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए।
ठीक 11वें दिन बाद में इगास पर्व मनाया जाता है। पहाड़ की दीपावली इगास में लक्ष्मी पूजन के साथ ही गायों की पूजा की जाती है। इस पर्व की खास बात यह है कि आतिशबाजी करने के बजाय लोग रात के समय पारंपरिक भैलो खेलते हैं। प्रदेश सरकार को चाहिए कि वह पर्वतीय क्षेत्र के लोगों की आकांक्षाओं का सम्मान करते हुए इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित करें। ताकि सभी जन लोकपर्व को उल्लास पूर्वक मना सकें।

K3 India

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *