कर्नाटक में बीजेपी की हार लगभग तय! कांग्रेस निकली बहुत आगे विवादित नारों जबरदस्त कैंपेन के बाद भी नही,,,।

आज कर्नाटक के लिए ऐतिहासिक दिन है। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई। रुझान भी सामने आने लगे हैं। 10 मई को सूबे की 224 विधानसभा सीटों पर 72.82 फीसदी लोगों ने वोट डाले थे। इस बार चुनाव में कुल 2,615 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, कांग्रेस-110, भाजपा-71 और जेडी(एस)-23 सीटों पर आगे चल रही है।
रुझानों में कांग्रेस ने बढ़त बना रखी है। पार्टी बार बहुमत के जादुई आंकड़े को पार कर रही है। पार्टी की बढ़त 110 से 116 के बीच बनी हुई है। भाजपा और जेडीएस को नुकसान होता दिख रहा है। भाजपा 78 और जेडीएस 26 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य के खाते में पांच सीटें आती दिख रही हैं।