पौड़ी गढ़वाल: पुलिस द्वारा स्कूली छात्राओं को सिखाये जा रहे हैं आत्मरक्षा के गुर,,,।

पौड़ी गढ़वाल: पुलिस द्वारा स्कूली छात्राओं को सिखाये जा रहे हैं आत्मरक्षा के गुर,,,।
Spread the love

स्वयं की रक्षा करने हेतु छात्राओं को दिया जा रहा है Self Defence Training/UAC (Un Armed Combat) का प्रशिक्षण

  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे* द्वारा “एक साझू प्रयास पुलिस वाला गुरूजी का साथ" यानि *"आपका और पुलिस का सामूहिक प्रयास"* की थीम  पर थानों पर नियुक्त *समस्त हेल्प डेस्क कार्मिकों* को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत *शिक्षण संस्थानों में जाकर छात्राओं को जागरूक* करते हुये आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने हेतु निर्देशित किया गया है।

 जिसके क्रम में *महिला हेल्प डेस्क कालागढ़* पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत *राजकीय इण्टर कालेज कालागढ़* में जाकर छात्राओं को जागरूक कर निम्न जानकारियाँ दी गयीः-

➡️ पोक्सो एक्ट/Legal Rights के बारे में जानकारी दी गयी, जिससे छात्राओं को अपने कानूनी अधिकारों के सम्बन्ध में जानकारी होगी|

➡️ सोशल साइट्स (फेसबुक इन्टाग्राम आदि) पर असामाजिक तत्वों द्वारा फेक आईडी बनाकर छात्राओं के साथ ब्लैकमेल जैसी घटनायें की जाती हैं, इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिये छात्राओं को साईबर सेफ के बारे में जानकारी दी गयी।

➡️ Self Defence Training/UAC (Un Armed Combat) का प्रशिक्षण दिया गया। जिससे स्कूली छात्राओं में सुरक्षा की भावना जागृत होगी एवं जो उनको विपरीत परिस्थितियों में बहादुरी से सामना करने में सहायक होगी।

➡️ छात्राओं को महिला सम्बन्धी अपराध, गुड टच बेड टच, साइबर अपराध, डायल-112, साइबर हेल्पलाइन-1930, नशा उन्मूलन और उत्तराखण्ड पुलिस एप के गौरा शक्ति मोड्यूल में सेल्फ रजिस्ट्रेशन करने के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी।

पुलिस टीमः-

  1. महिला उपनिरीक्षक प्रियंका नेगी
    2-महिला आरक्षी 488 ना0पु0 कोमल
    3-महिला आरक्षी 512 ना0पु0 विमला

K3 India

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *