राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से ई डी की लगातार पूछताछ का जिला कांग्रेस इकाई ने किया विरोध, तहसील में दिया धरना,,,।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से ई डी की लगातार पूछताछ का जिला कांग्रेस इकाई ने किया विरोध, तहसील में दिया धरना,,,।
Spread the love

कोटद्वार गढ़वाल कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ईडी की लगातार पूछताछ का महानगर व जिला कांग्रेस इकाई ने विरोध किया है और इसे देश की प्रमुख जांच एजेंसियों का दुरूपयोग बताया है। इस बात से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तहसील में धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल के नेतृत्व में तहसील पहुंचे और वहां जाकर धरने पर बैठ गए। डा. चंद्रमोहन खर्कवाल ने कहा कि वर्तमान में केंद्र सरकार देश की आजादी और एकता पर सर्वस्व न्यौछावर करने वाली कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष और पार्टी नेताओं के खिलाफ राजनैतिक प्रतिशोध की भावना से कार्य करते हुए केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। यह देश के लोकतंत्र के लिए खतरा है। कहा कि पार्टी केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों का लगातार प्रतिरोध करती रहेगी।
धरना स्थल पर पूर्व राज्य मंत्री विजय नारायण सिंह, सुनीता बिष्ट, शकुंतला चौहान, प्रदेश सचिव प्रवेश रावत, महेंद्र पाल सिंह, नसीम अहमद, रूपेंद्र सिंह नेगी, अमितराज सिंह, मोहन नेगी, सुनील सेमवाल और विनोद अग्रवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

K3 India

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *