कोटद्वार: 45 लाख रुपये कीमत की गांजा खेप बरामद, नशा तस्करी के नेटवर्क का किया भंडाफोड़,,,।

कोटद्वार: 45 लाख रुपये कीमत की गांजा खेप बरामद, नशा तस्करी के नेटवर्क का किया भंडाफोड़,,,।
Spread the love

सघन एवं सतर्क चेकिंग के दौरान मिली बड़ी सफलता — 89.81 किलोग्राम गांजा के साथ 02 नशा तस्कर दबोचे।

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल *** उत्तराखण्ड को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के अंतर्गत जनपद पुलिस लगातार सक्रिय और सतर्क होकर कार्यवाही कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नियमित चेकिंग अभियान चलाने तथा अवैध रूप से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

निर्गत निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर एवं क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक लैन्सडाउन रमेश तनवर व प्रभारी सीआईयू रणजीत तोमर के नेतृत्व में लैन्सडाउन पुलिस एवं CIU टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए वाहनों की जांच कर रही थी, इसी चेकिंग के दौरान वाहन UK 07 AP 3513 एवं UP 16 PC 0036 को रोककर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन UK 07 AP 3513 को रोका गया जिसे यशवंत सिंह द्वारा चलाया जा रहा था जिसमें से कुल 59.39 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ इसी प्रकार UP 16 PC 0036 वाहन को लव कुमार द्वारा चलाया जा रहा था जिसमें से कुल 30.42 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
उक्त दोनों वाहन चालकों के पास से कुल 89.81 किलो ग्राम गांजा बरामद हुआ। मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते पाए जाने पर पुलिस टीम द्वारा दोनों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया तथा तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को भी मौके पर सीज कर लिया गया।

इस संबंध में अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली लैंसडाउन में मु0अ0सं0 04/2026 धारा 8/20/60 NDPS Act व 111(2)(ii) (3)(4) BNS ( संगठित अपराध) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तगण से की गई पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि उनके कब्जे से बरामद उक्त गांजा महिपाल, निवासी रतूपुरा ठाकुर, मुरादाबाद के कहने पर लाया जा रहा था, जिन्हें हमारे द्वारा जगत निवासी मंगरू, पौड़ी गढ़वाल एवं रब्बू निवासी सरायखेत अल्मोड़ा से खरीदकर महिपाल उपरोक्त को देने के लिए ले जा रहे थे।

पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों से गहन पूछताछ कर मादक पदार्थों (गांजा) के वास्तविक स्रोत, आपूर्ति श्रृंखला तथा इस अवैध तस्करी से जुड़े हुए सभी संभावित व्यक्तियों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी एकत्रित की जा रही है, जिससे इस अवैध नेटवर्क में संलिप्त सभी व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

K3 India

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *