कोटद्वार: पुलिस ने इनामी वांछित अभियुक्त को बिजनौर से किया गिरफ्तार,,,।

कोटद्वार: पुलिस ने इनामी वांछित अभियुक्त को बिजनौर से किया गिरफ्तार,,,।
Spread the love

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल *** जनपद में वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त निर्देशों के क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा वांछित एवं इनामी अपराधियों की धरपकड़ हेतु विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया तथा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश एवं सुरागरसी की कार्रवाई की जा रही थी। इसी क्रम में कोतवाली कोटद्वार में पंजीकृत अपराध संख्या- 77/25, धारा 305(A)/317(2)/331 बीएनएस से संबंधित ₹3000 के इनामी अभियुक्त सोनू शर्मा, जो काफी समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था, पुलिस टीम द्वारा निरंतर प्रयास, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण एवं प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरूप अभियुक्त को दिनांक 28.02.2026 को जनपद बिजनौर उ0प्र0 से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

K3 India

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *