कॉलेज ग्राउंड और परिसर की सफाई: एक स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की ओर एक कदम,,,।

कॉलेज ग्राउंड और परिसर की सफाई: एक स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की ओर एक कदम,,,।
Spread the love

यमकेश्वर/पौड़ी गढ़वाल *** महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी, यमकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष आयुष बडोला ने ग्राउंड और परिसर की सफाई कर वा कर एक स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण बनाने की दिशा में कदम उठाया है।

आयुष बडोला ने बताया कि मानसून के बाद, कॉलेज ग्राउंड और परिसर में घास-फूस और कूड़ा-कचरा जमा हो गया था, जिससे छात्रों का खेलना मुश्किल हो गया था और जंगली जानवरों के हमले का खतरा बना हुआ था। उन्होंने ग्राउंड और परिसर की सफाई अभियान चलाया और प्लास्टिक कचरे के निपटान के लिए एक गड्ढा भी खुदवाया, जिसे जला दिया जाएगा।

इस पहल से छात्र स्वच्छ वातावरण में पढ़ाई और खेलकूद में संलग्न हो सकेंगे। आयुष बडोला ने यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने कॉलेज की समस्याओं को सुना और उनका समाधान किया। उन्होंने कहा कि विधायक के सहयोग से कॉलेज का विकास हो रहा है और छात्रों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।

K3 India

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *