कोटद्वार: भाबर इण्डेन गैस सर्विस झण्डीचौड़ के परिवहनकर्ता द्वारा धमकी ओर असुरक्षा के चलते गैस होम डिलीवरी का कार्य छोड़ा, स्थानीय गैस उपभोक्ता परेशान,,,।

कोटद्वार: भाबर इण्डेन गैस सर्विस झण्डीचौड़ के परिवहनकर्ता द्वारा धमकी ओर असुरक्षा के चलते गैस होम डिलीवरी का कार्य छोड़ा, स्थानीय गैस उपभोक्ता परेशान,,,।
Spread the love

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल *** कोटद्वार की भाबर इण्डेन सर्विस झण्डीचौड़ पर इन दिनों घमासान मचा हुआ है, एक पार्षद ने एजेंसी पर घटतौली के आरोप लगाए हैं और साथ ही बाहरी कर्मचारियों को लेकर भी सवाल उठाए हैं, मामला अब तहसील दफ्तर से निकलकर सड़कों तक पहुंच गया है। कुछ दिन पहले दोनों पक्षों ने इस मामले को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा था,लेकिन विवाद यहीं नहीं रुक रहा है।

गैस एजेंसी के मैनेजर कैलाश अधिकारी का कहना है कि पार्षद लगातार धमकी दे रहे हैं, ‘तुम्हारा ट्रांसफर करवा दूंगा, टिकने नहीं दूंगा।’

गैस एजेंसी के मैनेजर कैलाश अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को पुनः ज्ञापन दिया गया

कार्यालय भाबर इण्डेन गैस सर्विस, झण्डीचौड़ कोटद्वार इकाई गढ़वाल मण्डल विकास निगम लिमि०

पत्रांक बी०जी०एस०- 187/2025-26

सेवा में

दिनांक 19.07.2025

:

महाप्रबन्धक विपणन महोदय, गढ़वाल मण्डल विकास निगम लिमि०

74/1 राजपुर रोड देहरादून।

विषय इकाई के परिवहनकर्ता द्वारा असुरक्षा के चलते होम डिलीवरी का कार्य छोड़ देने विषयक ।

महोदय,

आप विदित ही है कि वार्ड सं० 31 को पार्षद श्री सौरभ नौटियाल एवं इकाई के परिवहनकर्ता श्री राजेश कुमार के मध्य विवाद के चलते परिवहनकर्ता द्वारा उपजिलाधिकारी कोटद्वार एवं निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार को अपनी सुरक्षा के लिए पत्र प्रेषित किये गये थे कि पार्षद सौरभ नौटियाल द्वारा उनके बारे में अभद्र टिप्पणी एवं घटतौली का आरोप लगाया था जिस पर सुरक्षा कारणों के चलते परिवहनकर्ता द्वारा दिनांक 11.07.2025 से 15.07.2025 तक इकाई में होम डिलीवरी का कार्य नहीं किया गया था उनके द्वारा अवगत कराया गया है।

“कि मुझे एवं मेरे डिलीवरीमैन को सुरक्षा का आश्वासन मिलने के पश्चात मेरे द्वारा दिनांक 16.07.2025 से होम डिलीवरी प्रारम्भकर दी गई थी। दिनांक 16.07.2025 को स्थानीय पार्षद सौरभ नौटियाल द्वारा होम डिलीवरी शुरु करने का विरोध किया गया था एवं हमारे द्वारा जब उनकी बात को न मानते हुए गाड़ियों को क्षेत्र में भेज दिया गया तो इनके द्वारा मालन नदी के पुल पर पहुंचकर हमारी गाड़ी को रोका गया एवं गाड़ी के कागजात दिखाने को कहा एवं स्टाफ को धमकाया गया। दिनांक 17.07.2025 एवं 18.07.2025 को भी उक्त पार्षद गोवम के आस-पास खड़े होकर हमें धमकाता रहा एवं जब क्षेत्र में वाहन वितरण कर रहे थे तब सभी वाहनों के इर्द गिर्द तीन चार मोटर साइ‌किल मैं बैठे लोग दहशत का माहौल बना रहे थे जिससे कि हम लोग डरकर काम छोड़कर चले जाए। उपरोक्त सभी का साक्ष्य इनके मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर लोकेशन चेक की जा सकती है। कि हमारी बातों में कितनी सत्यता है। महोदय हम लोग स्थानीय नहीं है जान माल की रक्षा के लिए हम लोगों द्वारा होम डिलीवरी का काम छोड़ कर अपने मूल निवास के लिए प्रस्थान किया जा रहा है। अतः आप दिनांक 19.07.2025 से अपने स्तर से होम डिलीवरी की व्यवस्था करने की कृपा करें।”

महोदय उपरोक्त कथन के फलस्वरुप परिवहनकर्ता राजेश कुमार द्वारा होम डिलीवरी का कार्य छोड़ दिया गया है एवं आज दिनांक 19.07.2025 को उनके द्वारा बुलान हेतु कोई भी वाहन डिलीवरीमैन उपलब्ध नहीं कराया गया। फलस्वरुप इकाई की होम डिलीवरी बाधित है। अधोहस्ताक्षरी द्वारा परिवहनकर्ता के कार्य छोड़ने एवं होम डिलीवरी का कार्य करने हेतु इच्छुक स्थानीय वाहन स्वामियों से कार्य करने हेतु एक नोटिस गोदाम के गेट पर चस्पा कर दिया गया है चूंकि बुलान दर अत्यधिक न्यून है इसी कारण प्रबन्धकीय व्यवस्था में भी छोटा हाथी जैसे वाहन भी तय बुलान दर पर कार्य करने के इच्छुक नहीं है।

महोदय होम डिलीवरी हेतु कोई व्यवस्था नहीं हो जाती तब तक गोदाम से ही वितरण व्यवस्था का संचालन किया जाता रहेगा। जिसकी स्वीकृति प्रदान करने का कष्ट करें।

अतः सादर सूचनार्थ प्रेषित।

1- परिवहनकर्ता राजेश कुमार का कार्य छोड़ने की सूचना का पत्र सूचनार्थ प्रेषित।

कैलाश सिंह अधिकारी प्रभारी

भाबर इण्डेन गैस सर्विस

प्रतिलिपि –

1- श्रीमान उपजिलाधिकारी महोदय कोटद्वार को सूचनार्थ एवं आवष्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित।

2 पूर्ति निरीक्षक कोटद्वार को सादर सूचनार्थ

कैलाश सिंह अधिकारी प्रभारी

K3 India

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *