कोटद्वार: लायंस क्लब डिग्निटी ने नवीन कार्यकारिणी का किया गठन, प्रथम दिवस पर डॉक्टर्स एवं सी.ए. का सम्मान,,,

कोटद्वार: लायंस क्लब डिग्निटी ने नवीन कार्यकारिणी का किया गठन, प्रथम दिवस पर डॉक्टर्स एवं सी.ए. का सम्मान,,,
Spread the love

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल *** Lions Club Kotdwara Dignity द्वारा Lionistic Year 2025-26 का शुभारंभ गरिमामय आयोजन के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2024-25 की कार्यकारिणी ने अपना कार्यकाल पूर्ण कर वर्ष 2025-26 की नवगठित कार्यकारिणी को पदभार सौंपा।

नवीन कार्यकारिणी में Ln. प्रशांत रस्तोगी को अध्यक्ष,
एडवोकेट Ln. आशिष अग्रवाल को सचिव,
तथा Ln. हितेश गोयल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
Ln. अवधेश चमोली को उपाध्यक्ष 1 नियुक्त किया गया।

लायन नववर्ष के प्रथम दिवस पर, नवीन कार्यकारिणी द्वारा कोटद्वार नगर के वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर्स एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विशेष रूप से कोटद्वार की प्रथम महिला चिकित्सक एवं विगत 40 वर्षों से शहर को अपनी सेवाएं दे रहीं डॉ. रेखा रस्तोगी को सम्मानित किया गया।

साथ ही अन्य विशिष्ट चिकित्सकों एवं सीए को भी सम्मानित किया गया, जिनमें शामिल हैं: डॉ. संध्या काला, डॉ. हिमाली अग्रवाल, डॉ. एस.के. खट्टर, डॉ. नीतीका अग्रवाल, डॉ. अशीष अग्रवाल, डॉ. राजकुमार विज, डॉ. भीष्म सिंह एवं सीए सारांश बंसल।

सभी सम्मान क्लब के पुरुष एवं महिला सदस्यों द्वारा प्रदान किए गए।

नवगठित कार्यकारिणी ने अपने आगामी लक्ष्यों की घोषणा करते हुए कहा कि क्लब भविष्य में भी कोटद्वार एवं इसके ग्रामीण क्षेत्रों के लिए इसी सेवा-भाव से कार्य करता रहेगा।

K3 India

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *