कोटद्वार: बस अड्डे पर अवैध चाकू लेकर राहगीरों और यात्रियों से लूटपाट करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,,।
कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल *** वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में संद्गिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों की सघनता से जांच करने के साथ ही अवैध गतिविधियों में संलिप्तता पाये जाने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देश निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में दिनांक 04.05.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक महोदय कोटद्वार चन्द्र मोहन सिंह, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार रमेश तनवार के नेतृत्व में कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा कोटद्वार क्षेत्र में चलाये गये चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को गोविन्द नगर गुरुद्वारे जाने वाले मार्ग के पास एक व्यक्ति की संदिग्ध रूप में घूमते हुए मिला। पूछताछ करने व तलाशी लेने पर उक्त व्यक्ति का नाम इस्तखार हुसैन निवासी- धामपुर जनपद बिजनौर तथा उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया गया।
पूछताछ मे अभियुक्त के द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा चाकू से बस अड्डे पर यात्रियों व रहागीरों को डराकर-धमकार पैसे लेता था। अभियुक्त इस्तकार हुसैन को मौके पर गिरफ्तार कर बरामद माल को सील किया गया। इस सम्बन्ध में कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0-124/25, धारा-04/25 आर्म्स अधिनियम पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस टीम
उपनिरीक्षक राजा राम डोभाल।
मुख्य आरक्षी ईश्वर सिंह रजवार ।


