जिलाध्यक्ष विनोद डबराल की अगुआई में कांग्रेसियों ने चंद्रमोहन सिंह नेगी की जन्मतिथि पर उनके पैतृक गांव “कांडी” में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए,,,।

जिलाध्यक्ष विनोद डबराल की अगुआई में कांग्रेसियों ने चंद्रमोहन सिंह नेगी की जन्मतिथि पर उनके पैतृक गांव “कांडी” में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए,,,।
Spread the love

कांडी/यमकेश्वर/पौड़ी गढ़वाल*** जिलाध्यक्ष विनोद डबराल की अगुआई में कांग्रेसियों ने उ0प्र0 में पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री चंद्रमोहन सिंह नेगी की जन्मतिथि पर उनके पैतृक गांव “कांडी” में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर सृद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने कहा कि अविभाजित उत्तर प्रदेश में पर्वतीय क्षेत्रों में जो भी विकास कार्य हुए उनको अमलीजामा पहनाने में स्व.चंद्रमोहन नेगी योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
दूसरी ओर जिला कांग्रेस कार्यालय कोटद्वार में आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि स्व चंद्रमोहन सिंह नेगी ने अपने पिता उ0 प्र0 में मंत्री जगमोहन सिंह नेगी की विकासोन्मुख राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए पर्वतीय क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के साथ ही बिकास के नए आयाम स्थापित किए।
साथ ही एक नारा ‘उत्तराखंड मेरा जुनून’ नारा देकर उत्तराखंड राज्य स्थापना की अवधारणा की नींव रखी, जो आगे चलकर उत्तराखंड राज्य आंदोलन निर्णायक भूमिका के लिए प्रेरणास्रोत बना।
आज के कार्यक्रमों में कांग्रेस मेयर प्रत्याशी श्रीमती रंजना रावत, श्रीमती बसंती देवी, रमेश चंद्र खंतवाल, बलबीर सिंह रावत, गोपाल सिंह गुसाईं, भारत सिंह नेगी, देवेन्द्र कुमार नैथन, कृपाल सिंह नेगी, मनवर सिंह रावत, महावीर सिंह (ग्राम प्रधान डांगर) धीर सिंह नेगी, धीरेंद्र सिंह नेगी (पूर्व जिला पंचायत ) सूरमान, महावीर सिंह नेगी, मनोज रावत, अमित राज सिंह, सुरेंद्र सिंह गुसाईं, जावेद, देवेश सिंह, जावेद अहमद, भगत सिंह (पूर्व प्रधान) रजनीश रतूड़ी, उमेश नेगी, राजीव जखमोला, यम. डी खान, नरेंद्र सिंह नेगी (पूर्व प्रधान ) चंद्र मोहन रावत, राजा आर्य, कमल सिंह, राजीव जखमोला, देवेंद्र सिंह , धर्मेंद्र सिंह आदि कांग्रेसी सम्मिलित थे।

K3 India

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *