भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह नहीं रहे,,,।

नई दिल्ली *** भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह नहीं रहे । उन्होंने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। पूर्व प्रधानमंत्री ने 92 वर्ष की उम्र अंतिम सांस ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार शाम दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। 92 वर्षीय डॉ सिंह को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भर्ती किया गया था। डॉ मनमोहन सिंह कांग्रेस के बड़े नेता थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का एम्स में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजुर्गन खरगे कर्नाटक के बेलगावी से दिल्ली के लिए लौट रहे हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा एम्स पहुंच गई हैं । कुछ देर में सोनिया गांधी के भी पहुंचने की खबर है। डॉ. मनमोहन सिंह की बेटी एम्स में मौजूद हैं। एम्स के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।