कोटद्वार: नगर निगम द्वारा सिद्धबली धाम के निकट जनजागरूकता के लिए स्वच्छता अभियान चलाया गया,,,।

कोटद्वार: नगर निगम द्वारा सिद्धबली धाम के निकट जनजागरूकता के लिए स्वच्छता अभियान चलाया गया,,,।
Spread the love

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल ***भारत सरकार व शहरी विकास निदेशालय उत्तराखण्ड में प्राप्त निर्देशों के क्रम में कचरा मुक्त भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए आज दिनांक 30 अक्टूबर 2024 को नगर निगम कोटद्वार द्वारा का दीवाली शुभ दीवाली अभियान के तहत स्वच्छता का संदेश देते हुए विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों आयोजित की गई। जिसके तहत सर्वप्रथम नगर क्षेत्र के सम्पूर्ण वार्यों में नोडल अधिकारियों के द्वारा अपने-अपने वार्डो में जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए स्वचस्ता अभियान चलाया गया। जिसके पश्चात नगर निगम के सभी कार्मिकों के द्वारा सिद्धबली धाम के निकट जनजागरूकता के लिए स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें नगर आयुक्त वैभव गुप्ता, सहायक नगर आयुक्त चन्द्रशेखर शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील कुमार, सफाई निरीक्षक परमीत कुमार द्वारा भी अपना सहयोग प्रदान किया गया। जन जागरूकता के लिए जैविक व अजैविक कूड़े के उचित निस्तारण के लिए सिद्धबली मन्दिर के निकट व लाल बत्ती चौक पर नगर निगम कोटद्वार के द्वारा नुक्कड नाटक का आयोजन किया गया।

नगर आयुक्त वैभव गुप्ता के द्वारा उक्त स्थल पर उपस्थित जन समूह को कुड़े को खुले स्थली पर फेंकने पर उसके दुष्परिणामों के बारे में बताया गया उन्होंने बताया कि निगम द्वारा कूड़ा एकत्रीकरण की सुविधा प्रदान की जाती है इसलिए सबको घर से निकलने वाले अपशिष्ट को डोर टू डोर वाहनों में गीले व सूखे कूड़े के रूप में अलग-अलग जमा करना चाहिए। नगर की सफाई व्यवस्था बनाने वाले अपने सभी सफाई कर्मचारियों के लिए नगर निगम कोटद्वार के लिए उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए हेल्थ कैंप का आयोजन भी किया गया। स्वच्छ दीवाली शुभ दिवाली अभियान के ही अन्तर्गत नगर क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा लोगों में जागरूकता के लिए स्टॉल लगाकर पटाखों के स्थान पर दिए मोमबत्ती फूलमालाओं आदि सामग्री का विक्रय किया गया। सभी को स्वच्छ दीवाली का संदेश देते हुए नगर क्षेत्र के मुख्य चौराहों पर बैनर लगाए गए। ताकि सभी स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए दीवाली पर्व को मनाये।

K3 India

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *